कैफे बंद होने के बाद बढ़ा बवाल, अनुपमा को छोड़ना पड़ा घर

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. कैफे बंद होने के बाद दिग्विजय अनुपमा को घर से निकाल देगा. कुणाल की साजिश सामने आने पर अनुपमा टूट जाएगी, लेकिन मुश्किल समय में वही कुणाल उसका सहारा बनकर कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा.
Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के लिए तैयार है. कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जो अनुपमा की जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा. जहां एक तरफ वह अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ हालात उसे फिर से बेघर करने वाले हैं.
कैफे को लेकर अनुपमा की उम्मीदें
शो में इन दिनों अनुपमा अपने कैफे को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. हालांकि शुरुआत में उसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा, लेकिन वह हार मानने को तैयार नहीं है. इसी बीच वह रेडियो जॉकी कुणाल से मिलती है. अनुपमा के हाथ का खाना चखने के बाद कुणाल काफी प्रभावित होता है और उसके कैफे को प्रमोट करने का वादा करता है.
कुणाल के सपोर्ट से अनुपमा को उम्मीद बंधती है कि अब उसका सपना जरूर पूरा होगा. वह दिग्विजय और बाकी लोगों को भी खुशखबरी देती है, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए सकारात्मक हो जाता है.
कैफे पर लगेगा ताला, टूटेगा सपना
लेकिन खुशी ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है. जैसे ही कुणाल कैफे से जाता है, अनुपमा को एक नोटिस मिलता है और कैफे पर ताला लग जाता है. इस घटना से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है. जब वह सच्चाई जानने की कोशिश करती है, तो सामने आता है कि इसके पीछे कुणाल का ही हाथ है. यह खुलासा कहानी में बड़ा झटका लेकर आता है और अनुपमा को गहरा सदमा पहुंचता है.
दिग्विजय का गुस्सा और अनुपमा का फैसला
कैफे बंद होने की खबर से दिग्विजय का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह अनुपमा को जमकर खरी-खोटी सुनाता है और उसे घर छोड़ने तक के लिए कह देता है. यह सुनकर अनुपमा एक बार फिर खुद को अकेला महसूस करती है.
अपने सपनों को पीछे छोड़ते हुए अनुपमा घर से निकलने का फैसला करती है. हालांकि इस मुश्किल वक्त में कुणाल ही आगे आकर उसकी मदद करने की पेशकश करता है, जिससे कहानी में नया मोड़ आने वाला है.
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026:गोल्ड नहीं इन चीजों में इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं पंकज त्रिपाठी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










