Anupama की काव्या ने शेयर की अपनी Bold Photos, फैंस कहने लगे आए हाय . . .
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Nov 2020 11:19 PM
Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Latest Photoshoot, Madalsa Sharma Swimming Photos: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मदालसा शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी खूब जानी जाती हैं. पिछले दिनों मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर किया है. स्विमिंग आउटफिट में मदालसा काफी हसीन लग रही हैं. आपको बता दें मदालसा शर्मा स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रही हैं. अनुपमा पिछले 5-6 हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर चल रही है. 13 जुलाई से ऑन एयर हुए इस शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है.
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मदालसा शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी खूब जानी जाती हैं. पिछले दिनों मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर किया है. स्विमिंग आउटफिट में मदालसा काफी हसीन लग रही हैं. आपको बता दें मदालसा शर्मा स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रही हैं. अनुपमा पिछले 5-6 हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर चल रही है. 13 जुलाई से ऑन एयर हुए इस शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है.
मदालसा शर्मा ने पिछले दिनों अनुपमा से सेट का डांस वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था. आपको बता दें मदालसा शर्मा ने मिमोह चक्रवर्ती संग शादी रचाई है. मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.
https://www.instagram.com/p/CH4-aO6JShA/
पिछले दिनों मदालसा ने शेयर किया था ये फोटो
पिछली दिनों मदालसा ने एक तस्वीर शेयर की थी. इस तसवीर में वो व्हाइट बिकिनी में दिख रही है. उन्होंने व्हाइट कलर का शरग कैरी किया है. वो दूसरे तरफ देखकर पोज दे रही है. उनका किलर लुक उनके चाहने वालों को खूब पसन्द आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/CHzuBPRp8xo/
मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं मदालसा
गौरतलब है कि मदालसा शर्मा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं. शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था. मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती की शादी साल 2018 के जुलाई महीने में हुई थी.
https://www.instagram.com/p/CFPVqx3JbVw/
2009 में किया था फिल्मी कैरियर में डेब्यू
अभिनेत्री मदालसा साल 2009 में तेलुगू फिल्म फिट्टिंग मास्टर से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था. इसके अगले साल उन्होंने कन्नड़ फिल्म शौर्य’ में काम किया. इस फिल्म ने उनके करियर को एक नयी उड़ान दी. इसके बाद भी उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्म में काम किया जिसमें उनकी अभिनय को सराहा गया. इसके बाद साल 2011 में उन्होंने फिल्म ‘एंजेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
https://www.instagram.com/p/CFD-EmEpkCl/
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










