Anupama: अपनी मां से मिलते-मिलते रह जाएगा प्रेम, इस शख्स से होगी अनुपमा की जोरदार बहस

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि तोशू बा को कोठारी फैमिली से मिले ऑर्डर के बारे में बताता है. बा को चिंता होती है कि वह लोग बहुत बड़े आदमी है और अगर कुछ भी गलती हुआ तो वह उनपर काफी गुस्सा होंगे.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति और अनुपमा एक दूसरे से मिलते हैं. ख्याति मकर संक्रांति उत्सव के लिए अनु को केटरिंग का ऑर्डर देती है. प्रेम मंदिर से राही और अनु को लाने के लिए जाता है. वहां पर वह अपनी मां से मिलते-मिलते रह जाता है. मंदिर में राही, प्रेम को ख्याति कोठारी के बारे में बताने वाली होती है. तभी प्रेम को एक फोन आता है और उसे पता चलता है कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है. प्रेम दोनों को छोड़कर अपने दोस्त से मिलने चला जाता है.

बा को सता रही इस बात की चिंता

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बा मकर संक्रांति मनाने के लिए उत्साहित हो जाती है. तोशू बा को बताता है कि कोठारी फैमिली ने उन्हें ऑर्डर दिया है. बा कहती है कि अगर खाने में कोई गड़बड़ हुआ तो कोठारी फैमिली उन्हें परेशान करेगा. ख्याति, अनुपमा को एडवांस देती है. ख्याति अनु को चेतावनी देती हैं कि वह खाने की गुणवत्ता से समझौता न करें. अनुपमा उसे भरोसा दिलाती है कि वह इसका ख्याल रखेगी. राही अपनी मां से कहती है कि ख्याति अपनी सास से डरती है.

अनुपमा और मिसेज कोठारी के बीच होगी बहस

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मिसेज कोठारी तेज गाड़ी चलाती है और राधा को टक्कर मारने से बचती है. अनुपमा, राधा को बचा लेती है. अनु मिसेज कोठारी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए उसपर गुस्सा करती है. दोनों के बीच बहस हो जाती है. अनु उसे मैनर्स सीखने के लिए कहती है. अनु उससे ट्रैफिर सिग्नल के नियम तोड़ने के लिए सरकार को पे करने के लिए कहती है. अनु की बात सुनकर वह चौंक जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और अनु मिसेज कोठारी के घर जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola