Anupama: शाह हाउस में इस वजह से पुलिस लेकर आएगी मीता, इन 2 लोगों के साथ मुंबई जाएगी अनुपमा
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा ईशानी को बुरा लगता है कि उसकी वजह से राजा की जिंदगी में प्रॉब्लम आ गई. उसे अनुपमा समझाती है और शांत कराती है. दूसरी तरफ मीता पुलिस को लेकर शाह हाउस आती है. वही परी को सॉरी कहने के लिए कहती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी खुद को परी का घर बर्बाद करने का कारण मानती है. अनु उसे समझाती है कि ऐसा कुछ नहीं है. ईशानी कहती है कि उसकी गलती की वजह से परिवार वाले उसे नहीं पसंद करेंगे. अनु उसे दिलासा देती है कि ऐसा कुछ नहीं है. अनु उसे शांत कराता है और कहती है कि वह खुद को नुकसान ना पहुंचाए. ईशानी वादा करती है कि वह खुद को हर्ट नहीं करेगी.
शाह हाउस में पुलिस लेकर आएगी मीता
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीता पुलिस को लेकर शाह हाउस आता ही. उसने परी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मीता कहती है कि परी को उसके बेटे को खतरा है. वह परी पर राजा को थप्पड़ मारने का आरोप लगाती है. अनु उसके बदले माफी मांगती है, लेकिन मीता उसकी बात नहीं सुनती. मीता, परी को माफी मांगने के लिए कहती, लेकिन परी उसे उल्टा जवाब देती है. मीता उसका सारा सामान लेकर आती है और फेंक देती है. वह कहती है कि वह अपने बेटे के लिए नयी लड़की खोज रही है.
ईशानी और परी के साथ मुंबई जाएगी अनुपमा
अनुपमा, परी पर गुस्सा करती है और उसे डांटती है. वह कहती है कि वह अपना घर बर्बाद करने पर क्यों लगी हुई है. परी कहती है कि वह राजा की जिंदगी बर्बाद कर देगी. परी का गुस्सा देखकर ईशानी डर जाती है और रोने लगती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा मुंबई जाने के लिए तैयार होती है. वह कहती है कि वह अपने साथ परी और ईशानी को ले जा रही है. हालांकि दोनों उसके साथ जाने से मना करती है. अनु कहती है कि मुंबई जाने से उन्हें अपनी जिंदगी में नया टर्न मिल सकता है. बा कहती है कि वह दोनों सिर्फ उसके लिए दिक्कत ही लाएगी.
यह भी पढ़ें- Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










