Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था
अनुपमा को छोड़ने पर सुधांशु पांडे ने किया रिएक्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे ने वनराज का किरदार निभाया था. इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. साल 2024 में एक्टर ने शो को क्विट कर दिया. उनका ये फैसला फैंस के लिए काफी शॉकिंग था. अब उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई.
Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में वनराज का किरदार आपको याद होगा. ये रोल एक्टर सुधांशु पांडे ने निभाया था. इस किरदार की वजह से उन्हें लोकप्रियता मिली. हालांकि साल 2024 में एक्टर ने एक इंस्टा वीडियो में बताया कि वह सीरियल छोड़ रहे हैं. अचानक उनके फैसले से फैंस चौंक गए. सुधांशु को शो में फैंस बहुत मिस करते हैं और उम्मीद लगाए बैठे है कि वह वापस शो में एक दिन आ जाएंगे. ये होगा या नहीं ये तो मेकर्स ही बता पाएंगे. फिलहाल एक्टर ने अनुपमा छोड़ने के पीछे की वजह अब बताई.
एक साल बाद अनुपमा को छोड़ने पर सुधांशु पांडे ने किया रिएक्ट
जब सुधांशु पांडे ने अनुपमा सीरियल को क्विट किया था, तब सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाया कि उनकी रूपाली गांगुली से अनबन हो गई और इस वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत करते हुए कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि हर चीज, जब समय आ जाता है तो समय आ जाता है – चाहे वह कुछ छोड़ना हो या जब आपका जीवन समाप्त हो जाए. जो भी जरिया बना हो, चाहे वो किसी से लड़ी हुई हो, मार-पीट हुई हो, या मैंने कुछ फैसला ले लिया हो, मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था, इसीलिए मैंने ऐसा किया.”
फैंस से मिल रहे इतने प्यार पर सुधांशु पांडे ने क्या कहा?
सुधांशु पांडे ने अनुपमा को अलविदा तो कह दिया, लेकिन फैंस से उन्हें अभी भी बहुत सारा प्यार मिल रहा है. इसपर एक्टर ने कहा, मुझे थोड़ा डर लग रहा है. अब ऐसा क्या करूंगा जिससे मैं इतना प्यार पा सकूं. यह जानना एक खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण एहसास है कि लोग अब भी मुझे वनराज के साथ इतनी गहराई से जोड़ते हैं.”
जानें क्या दिखाया जा रहा अनुपमा में
अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में माही और गौतम की शादी को दिखाया जा रहा. गौतम, अनु और शाह परिवार से बदला लेना चाहता है और इस वजह से वह माही से शादी कर रहा. हालांकि माही को सच में गौतम से प्यार है और वह उसके साथ हसीन सपने देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










