Anupama Maha Twists: अपने होने वाले दामाद को थप्पड़ मारेगी अनुपमा, गौतम को एक्सपोज करने में लगा ये शख्स

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही के कहने पर अंश, गौतम से माफी मांगता है. हालांकि वह इससे खुश नहीं है. गौतम सबके सामने अच्छा बनने की कोशिश करता है. अनु ये जानती है कि गौतम का स्वभाव बदला नहीं है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा की माही कहती है कि वह काफी समय बाद खुश हुई है, लेकिन शाह परिवार में उसके लिए कोई खुश नहीं है. माही कहती है कि उसने शाह परिवार को हमेशा अपना परिवार समझा है. बा उसे ये सब ड्रामा नहीं करने के लिए कहती है. गौतम, माही को समझाता है और अंश से माफी मांगता है. गौतम कहता है कि वह जानता है कि उसकी और माही की शादी से कोई खुश नहीं है, लेकिन वह लोग खुश होने का नाटक तो कर सकते है. अनु कहती है कि जैसे गौतम नाटक कर रहा है, उन्हें भी वैसा ही करना है.

गौतम को सॉरी कहेगा अंश

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश, अनु से कहता है कि गौतम को बड़ा प्लान कर रहा है. अनु उससे मदद मांगती है ताकि वह उसका सच सबके सामने ला पाए. अनु कहती है कि अगर वह गौतम का सच नहीं ला पाए तो वह माही और राही की जिंदगी बर्बाद कर देगा. पराग, अनु से कहता है कि अगले बार उन्हें अच्छे मेहमानों की तरह पेश आना है. माही के बार-बार कहने पर अंश, गौतम को सॉरी कहता है. अंश, प्रार्थना पर गुस्सा होता है कि उसने उसका स्टैंड सबके सामने नहीं लिया. प्रार्थना कहती है कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. अंश उससे कहता है कि क्या वह फ्यूचर में उसके पास चली जाएगी.

क्या गौतम को एक्सपोज करेगा प्रेम?

प्रेम, राही से कहता है कि गौतम ने ही अंश को भड़काया होगा और इसके वजह से फंक्शन में ये सब हुआ. वह गौतम को एक्सपोज करने के लिए सबूत खोजने की कोशिश करता है. दूसरी तरफ अनु की रसोई अनुपमा फिर से शुरू करने की कोशिश करती है. इसमें उसकी मदद ईशानी करती है. वह केटरिंग ऑर्डर लेने का सोचती है. गौतम को पता चलता है कि प्रेम ने पराग को बिना बताए कंपनी से बहुत सारा पैसा निकाला है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी हाउस में अनु, माही के लिए शगुन लेकर आती है. हालांकि ऐसा कुछ होता है कि अनु, गौतम को थप्पड़ मारती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twists: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा गौतम, माही की मेहंदी सेरेमनी में करेगा फुल ऑन ड्रामा, बनाएगा इन 2 लोगों को निशाना

यह भी पढ़ें- Anupama: नहीं बदला है गौतम, इन 2 वजह से माही से करना चाहता है शादी, आर्यन को भूल इस शख्स से शादी करेगी काव्या की बेटी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola