Anupama: नहीं बदला है गौतम, इन 2 वजह से माही से करना चाहता है शादी, आर्यन को भूल इस शख्स से शादी करेगी काव्या की बेटी
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी को मोटी बा और मीता माफ नहीं करती. अनु उन्हें समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. मीता कहती है कि राजा के साथ अब परी नहीं रहेगी. दूसरी तरफ मोटी बा माही और गौतम की शादी के लिए मान जाती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी हाउस में अनु मोटी बा से परी को माफ करने के लिए कहती है. अनु कहती है कि बच्चे कभी- कभी गलतियां कर देते हैं. मोटी बा उसे माफ करने से इनकार कर देती है और मीता भी उसका साथ देती है. मीता कहती है कि परी को राजा की जिंदगी में वापस नहीं आना चाहिए. अनु इस मैटर को शांत होकर सुलझाने की बात कहती है. दूसरी तरफ माही अपने और गौतम के रिश्ते को लेकर बात करती है. पराग कहता है कि वह इस रिश्ते को नहीं मान सकता. ख्याति कहती है कि वह गौतम के प्यार में कैसे पड़ सकती है.
क्या आर्यन को भूल गई माही?
अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति, माही से पूछती है कि वह आर्यन को कैसे भूल गई. माही कहती है कि वह उसे भूली नहीं है, लेकिन वह पूरी जिंदगी अकेले नहीं रह सकती. प्रेम उससे कहता है कि गौतम उसकी भावनाओं के साथ खेल रहा है. माही कहता है कि वह बदल गया है और मोटी बा ही उसे घर वापस लेकर आई है. माही कहती है वह आखिर क्यों नहीं गौतम से शादी कर सकती है. मोटी बा गौतम से उसका फैसला पूछती है. गौतम, माही से पूछता है वह क्या चाहती है.
नहीं बदला है गौतम, अनु से लेना चाहता है बदला
माही अपने प्यार का इजहार गौतम से करती है. माही और गौतम अनु से अपने रिश्ते को स्वीकार करने के लिए कहते हैं. अनु मना कर देती है और कहती है कि वह गौतम को बिल्कुल पसंद नहीं सकती. वह उसे मोटी बा, पराग या ख्याति से आशीर्वाद लेने के लिए कहती है. मोटी बा दोनों के रिश्ते के लिए मान जाती है. ये सुनकर अनु हैरान हो जाती है. मोटी बा कहती है कि इस शादी का हिस्सा परी और ईशानी नहीं बनेगी. गौतम मन ही मन खुश होता है कि उसका प्लान काम कर गया. वह शाह परिवार से बदला लेने का सोचता है. वह अनु से बदला लेने और कोठारी परिवार पर अपना कब्जा करने की कसम खाता है.
यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










