Bigg Boss 19 जीतने के महीनों बाद भी गौरव खन्ना को नहीं मिली 50 लाख की प्राइज मनी, खुद किया खुलासा
Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि ट्रॉफी जीतने के महीनों बाद भी उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और अन्य गिफ्ट नहीं मिले हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.
Bigg Boss 19 Prize Money: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने दिसंबर 2025 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी. ग्रैंड फिनाले में उन्होंने फरहाना भट्ट को हराकर यह खिताब हासिल किया था और शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें विनर अनाउंस किया था. शो के साथ उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक लग्जरी कार और कुछ अन्य कूपन मिलने थे.
हालांकि, अब इस बात को कई महीने बीत चुके हैं और इसी बीच एक्टर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. गौरव खन्ना ने बताया कि उन्हें अभी तक 50 लाख रुपये की प्राइज मनी नहीं मिली है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
क्यों अबतक नहीं मिली प्राइज मनी?
गौरव खन्ना ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि उन्हें अभी तक शो में वादा किए गए इनाम नहीं मिले हैं. एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें प्राइज मनी मिल गई है, जिस पर उन्होंने साफ कहा कि अभी तक पैसे और गिफ्ट नहीं मिले हैं.
गौरव ने कहा, “सच बोलूं तो थोड़ा टाइम लगता है ये सब आने में. अभी तक नहीं मिले हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि मिल जाएंगे क्योंकि एक प्रोसेस होता है.” उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर प्राइज मनी मिलने में 1 से 2 महीने तक का समय लग सकता है क्योंकि कंपनी को अपनी इंटरनल ऑडिट और दूसरी प्रोसेस पूरी करनी होती हैं.
फैंस का प्यार सबसे बड़ा इनाम
हालांकि प्राइज मनी का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन गौरव खन्ना का कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ा इनाम फैंस का प्यार है. शो जीतने के बाद से लोग उन्हें पहले से ज्यादा पहचानने लगे हैं.
उन्होंने बताया कि अब लोग उन्हें उनके टीवी किरदारों के नाम से नहीं बल्कि उनके असली नाम गौरव से बुलाते हैं. कई फैंस तो उनसे मिलने के लिए उनके कानपुर वाले घर तक पहुंच जाते हैं और जीत की बधाई देते हैं.
टीवी करियर की शुरुआत
गौरव खन्ना ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2005 में शो ‘सिद्धांत’ से की थी. इसके बाद वह कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आए. इनमें प्रेम या पहेली- चंद्रकांता, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, CID, ससुराल सिमर का, मेरी डोली तेरे अंगना, जीवन साथी, तेरे बिन और गंगा जैसे शो शामिल हैं.
अनुपमा से मिली बड़ी पहचान
गौरव खन्ना के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने राजन शाही के सुपरहिट शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया. इस शो में उनकी जोड़ी रूपाली गांगुली के साथ काफी पसंद की गई.
हालांकि कहानी में 15 साल का लीप आने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा, जिससे उनके फैंस काफी निराश हुए.
रियलिटी शो में भी दिखाया टैलेंट
अनुपमा छोड़ने के बाद गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 9 में हिस्सा लिया और इस कुकिंग रियलिटी शो को भी जीत लिया. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 19 में हिस्सा लेकर एक और बड़ी जीत अपने नाम कर ली.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने किया OTT डेब्यू, राजनीतिक थ्रिलर ‘संकल्प’ में दिखा पावर और स्ट्रैटेजी का खेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










