ATM से मिल सकते हैं ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट, सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

Updated:
विज्ञापन

अभी एटीएम से नहीं मिलते छोटे नोट (फोटो क्रेडिट-Canva)

ATM Machine Small Notes: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि अब तक एटीएम मशीनों से आमतौर पर ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट नहीं दिए जाते थे. लेकिन अब छोटे नोट देने के लिए खास तरह के स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

ATM Machine Small Notes : अब आने वाले समय में एटीएम से छोटे नोट निकालना आसान हो सकता है. केंद्र सरकार ने ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट एटीएम से देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में लोगों को एटीएम से छोटे नोट भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन

अभी एटीएम से नहीं मिलते छोटे नोट

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि अब तक एटीएम मशीनों से आमतौर पर ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट नहीं दिए जाते थे. लेकिन अब छोटे नोट देने के लिए खास तरह के स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है.

छोटे नोटों की कमी को लेकर उठे थे सवाल

दरअसल संसद में यह सवाल उठाया गया था कि देश के कई हिस्सों में ₹10, ₹20 और ₹50 के नोटों की कमी देखी जा रही है और एटीएम से भी ये नोट नहीं मिलते. इसी के जवाब में सरकार ने बताया कि छोटे नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है.

पिछले सालों में कितने नोट छपे

वित्त वर्ष (Financial Year)₹10 के नोट (लाख)₹20 के नोट (लाख)₹50 के नोट (लाख)
2022-236,00019,99920,000
2023-248,00020,00025,000
2024-2518,00015,00030,000
2025-26 (फरवरी तक)43,94019,37013,030
सोर्स- राज्य सभा में दी गई डेटा

सरकार का कहना है कि छोटे नोटों की जरूरत सिर्फ नोटों से ही नहीं, बल्कि सिक्कों और डिजिटल पेमेंट से भी पूरी हो रही है. आजकल छोटे लेन-देन में UPI और डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है.

RBI रखता है मांग पर नजर

सरकार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) लगातार यह देखता रहता है कि बाजार में किस मूल्य के नोटों की कितनी जरूरत है. उसी हिसाब से वह सरकार को नोट छापने और बाजार में जारी करने की सिफारिश करता है. सरकार का कहना है कि देश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मूल्य के नोट और सिक्के लगातार बाजार में जारी किए जाते हैं, ताकि लोगों को लेन-देन में परेशानी न हो.

Also Read: खाद के दाम नहीं बढ़ेंगे! सरकार ने ₹1350 पर फिक्स किया DAP का दाम, रबी फसलों के लिए बड़ी राहत

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola