कृतिका कामरा और गौरव कपूर में कौन है ज्यादा अमीर? इंटिमेट वेडिंग की तस्वीरें वायरल

Updated at : 12 Mar 2026 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Kritika Kamra Net Worth gaurav kapur net worth after marriage photos viral

कृतिका कामरा और गौरव कपूर

Kritika Kamra Net Worth: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के बाद अब उनकी नेटवर्थ चर्चा काफी तेज है. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर गौरव और कृतिका कितना कमाते हैं और दोनों में से किसके पास अधिक पैसा है? आइए विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन

Kritika Kamra Net Worth: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर टीवी होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिसके बाद से यह जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों के साथ-साथ मेहमानों के स्टाइलिश लुक्स की भी खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच अब लोगों की नजर इस नए कपल की नेटवर्थ पर भी जा टिकी है.

टीवी से लेकर ओटीटी तक बनाई पहचान

कृतिका कामरा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर टीवी से लेकर ओटीटी और फिल्मों तक में खास पहचान बनाई है. दिलचस्प बात यह है कि कृतिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितनी खुली रही हैं, उतनी ही निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखती आई हैं. लंबे समय तक उनके और गौरव कपूर के रिश्ते की खबर भी सामने नहीं आई थी. हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को पब्लिक किया था और अब शादी के बाद यह कपल सुर्खियों में है.

कितनी है कृतिका कामरा की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका कामरा की कुल संपत्ति करीब 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी कमाई मुख्य रूप से एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और पेड प्रमोशन्स से होती है. बताया जाता है कि वह हर साल करीब 1.5 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं. कृतिका कई चर्चित वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें तांडव, बंबई मेरी जान और ग्यारह-ग्यारह शामिल हैं.

गौरव कपूर की कमाई

वहीं अगर गौरव कपूर की बात करें तो वह एक पॉपुलर क्रिकेट होस्ट हैं. उन्होंने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स को होस्ट कर अपनी अलग पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  गौरव कपूर की नेटवर्थ करीब 40 से 56 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उन्होंने यह संपत्ति मुख्य रूप से क्रिकेट शो होस्टिंग और कॉमेंट्री के जरिए कमाई है. फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस न्यूली वेड कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए कृतिका कामरा और गौरव कपूर, इंटिमेट वेडिंग के बाद पहली तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola