हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए कृतिका कामरा और गौरव कपूर, इंटिमेट वेडिंग के बाद पहली तस्वीर आई सामने

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की तस्वीर
Kritika Kamra Gaurav Kapoor Wedding: कृतिका कामरा और टीवी होस्ट गौरव कपूर ने मुंबई में सिंपल तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली है. इस इंटिमेट वेडिंग में कपल के परिवार, दोस्त और कई फिल्मी व खेल जगत के सितारे शामिल हुए. सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं. शादी के बाद कपल की तस्वीरें सामने आई हैं. देखिए दोनों की खूबसूरत फोटोज…
Kritika Kamra Gaurav Kapoor Wedding: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है. अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी होस्ट गौरव कपूर ने शादी कर ली है. दोनों ने मुंबई में बेहद सादगी के साथ कोर्ट मैरिज की और हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. इस इंटिमेट शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही. बताया जा रहा है कि कृतिका और गौरव ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में शादी की. दोनों ने बिना किसी बड़े समारोह के कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया. शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. शादी के बाद यह कपल पैपराजी के सामने भी आया और मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं.
लाल साड़ी में नजर आईं कृतिका
अपनी शादी के खास दिन कृतिका कामरा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी. शादी के बाद जब वह गौरव कपूर के साथ बाहर आईं तो दोनों काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस नए जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं और उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं. कृतिका और गौरव लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. पिछले साल दिसंबर में कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए. बता दें, गौरव कपूर की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साल 2014 में एक्ट्रेस और मॉडल कीरत भट्टल से शादी की थी, लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था.
कई सितारों ने दी शुभकामनाएं
इस खास मौके पर मनोरंजन और खेल जगत से जुड़े कई जाने-माने चेहरे भी नजर आए. शादी समारोह में सोहा अली खान, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, अविका गौर और नेहा धूपिया जैसे सितारे शामिल हुए और कपल को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा क्रिकेट जगत से अजित अगरकर अपनी पत्नी फातिमा के साथ पहुंचे. वहीं जहीर खान और सागरिका घटके के साथ-साथ युवराज सिंह और हेजल कीच भी समारोह का हिस्सा बने.
यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान संग की शादी, ‘पति’ के साथ पहुंची थाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




