Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस प्राची कोवली की शो में हुई एंट्री, बोलीं- घर लौटने जैसा अनुभव रहा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Dec 2025 3:08 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नई एंट्री प्राची कोवली, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में छह साल के टाइम जंप के बाद प्राची कौल की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है. जानिए पूजा हेमंत वीरानी के किरदार और शो के नए ट्विस्ट के बारे में सबकुछ.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: स्मृति ईरानी के आइकॉनिक किरदार तुलसी वीरानी के साथ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ छह साल के बड़े टाइम जंप के साथ एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा है. लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी अब शांतिनिकेतन और मिहिर वीरानी से अलग अपने बेटे अंगद (रोहित सुचांती) के साथ एक सादा और शांत जीवन जी रही हैं.
इस लीप के साथ शो में कई नए चेहरे शामिल किए जा रहे हैं. वहीं ओरिजिनल कास्ट के कुछ पसंदीदा कलाकारों की वापसी भी होने वाली है. इसी बीच शो में ‘कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस प्राची कोवली की एंट्री कन्फर्म हो गई है. वह हेमंत वीरानी (संदीप आनंद) की पत्नी पूजा हेमंत वीरानी के किरदार में नजर आएंगी. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शो में शामिल होने को लेकर बात की है.
कैसा है शो में प्राची कोवली का किरदार?
टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी से खास बातचीत में प्राची ने बताया कि उनका किरदार एक सेंट्रल और पॉजिटिव भूमिका है, जो हर हाल में तुलसी के साथ मजबूती से खड़ी रहती है. प्राची ने कहा कि उनका टेलीविजन करियर बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ कसौटी जिंदगी की से शुरू हुआ था और इतने सालों बाद एक बार फिर उसी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना उनके लिए बेहद इमोशनल और खास है.
उन्होंने कहा, “एकता कपूर मैम ने मुझे मेरे करियर का पहला बड़ा मौका दिया था. इतने सालों बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे आइकॉनिक शो के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स में वापस आना ऐसा लगता है जैसे जिंदगी का एक पूरा चक्र पूरा हो गया हो.”
प्राची कोवली: “घर लौटने जैसा अनुभव रहा”
शूटिंग को लेकर प्राची ने कन्फर्म किया कि उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट पर माहौल बेहद पॉजिटिव है. पुराने साथियों से दोबारा मिलना उनके लिए घर लौटने जैसा अनुभव रहा, खासकर हितेन तेजवानी जैसे कलाकारों के साथ फिर से काम करना.
प्राची ने उम्मीद जताई कि दर्शक उनके किरदार को उसी प्यार और अपनापन के साथ स्वीकार करेंगे, जैसा उन्होंने हमेशा इस शो को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










