TV Actor Attacked: इस फेमस टीवी एक्टर पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, Video आया सामने

Updated:
विज्ञापन

Tv Actor Attacked Anuj Sachdeva

TV Actor Attacked: टीवी एक्टर अनुज सचदेवा के साथ सोसाइटी में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है. एक्टर ने हमला करने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे देखकर फैंस और सेलेब्स परेशान नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

TV Actor Attacked: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे हिट टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर अनुज सचदेवा इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक्टर को न सिर्फ जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, बल्कि उनके साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है. जिस सोसाइटी में अनुज रहते हैं, वहीं के कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, गालियां दीं और हमला कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो खुद अनुज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं.

गाली देता और अनुज पर हमला करता शख्स

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अनुज पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और लगातार गालियां दे रहा है. बीच-बचाव के लिए एक गार्ड आता जरूर है, लेकिन हमलावर का गुस्सा कम नहीं होता. वो शख्स बार-बार अनुज को धमकाते हुए कुत्ते से कटवाने जैसी बातें करता नजर आता है. इस वीडियो ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है.

अनुज सचदेवा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

अनुज ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया. वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी नजर आ रहा है, जो भौंकते हुए जैसे अपने मालिक का बचाव कर रहा हो. अनुज के सिर से खून निकलने की बात भी सामने आई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है.

कैप्शन में बताई पूरी कहानी

वीडियो के साथ अनुज ने कैप्शन में लिखा कि इससे पहले यह शख्स उन्हें या उनकी प्रॉपर्टी को और नुकसान पहुंचाए, वह इस घटना का सबूत सबके साथ शेयर कर रहे हैं. अनुज के मुताबिक, सोसाइटी में उस शख्स की गाड़ी रॉन्ग साइड में खड़ी थी. जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो उस शख्स ने रॉड से उन्हें और उनके कुत्ते पर हमला किया. अनुज ने हमलावर का पता भी बताया और लोगों से अपील की कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके.

ALSO READ: Khesari Lal Rangbaaz Song: पवन सिंह पर भारी पड़े खेसारी, ट्रेंड कर रहा ‘रंगबाज’ गाना, 5 मिलियन पार

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola