Khesari Lal Rangbaaz Song: पवन सिंह पर भारी पड़े खेसारी, ट्रेंड कर रहा ‘रंगबाज’ गाना, 5 मिलियन पार

Updated:
विज्ञापन
khesari lal rangbaaz song bhojpuri latest

Khesari Lal Rangbaaz Song Bhojpuri Latest

Khesari Lal Rangbaaz Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रंगबाज’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. 50 लाख से ज्यादा व्यूज के साथ गाने ने धूम मचा दी है, वहीं पवन सिंह के ‘राजा रंगबाज’ को कड़ी टक्कर मिल रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Khesari Lal Rangbaaz Song: भोजपुरी सिनेमा में इस वक्त गानों की जंग छिड़ी हुई है. पावर स्टार पवन सिंह जहां अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘राजा रंगबाज’ से यूट्यूब पर धाक जमाए हुए थे, वहीं अब खेसारी लाल यादव ने भी उसी टाइटल से अपना गाना ‘रंगबाज’ रिलीज कर दिया है. रिलीज होते ही इस गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. खेसारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा और गाने का अब तक का हाल क्या है.

खेसारी लाल यादव का पोस्ट और व्यूज का रिकॉर्ड

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर ‘रंगबाज’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हमारा गाना रंगबाज ट्रेंड कर रहा है.” 12 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 5.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है. लगातार बढ़ते व्यूज खेसारी और उनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं हैं. दिलचस्प बात ये है कि इसी दौरान पवन सिंह के गाने को अब तक करीब 5.1 मिलियन व्यूज ही मिल पाए हैं.

खेसारी लाल यादव का गाना ‘रंगबाज’

गाने की बात करें तो ‘रंगबाज’ को खुद खेसारी लाल यादव ने मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. गाने की धुन, एनर्जी और खेसारी-शिल्पी की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि लोग इस गाने को जमकर शेयर कर रहे हैं.

ALSO READ: Pawan Singh Flirt: तेजस्वी प्रकाश की खूबसूरती पर फिदा हुए पावर स्टार पवन सिंह, खुलेआम किया इजहार

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola