Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: अरमान के लिए अभिरा करेगी बड़ा त्याग, उधर पोद्दार हाउस में अभिर-कियारा की शादी में बढ़ेगा ड्रामा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Dec 2025 5:03 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अभिर-कियारा की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएगी, लेकिन काजल और मनीषा दूरी बनाए रखने का फैसला केंगी. वहीं, फेलोशिप इंटरव्यू में देरी से पहुंचने की वजह से अरमान और अभिरा में से किसी एक को ही शामिल होने का मौका मिलेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: आज के एपिसोड की शुरुआत अभिरा से होती है, जो अरमान से यह जानना चाहती है कि क्या मनीषा आखिरकार कियारा और अभिर की शादी को स्वीकार करेगी. अरमान उसे धैर्य रखने की सलाह देता है और भरोसा दिलाता है कि समय के साथ हालात संभल जाएंगे. दोनों आने वाली शादी को लेकर बात करते हैं और कुछ सुकून भरे पल साथ बिताते हैं.
इसी बीच अभिर और कियारा बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. तान्या अपनी खुशी जाहिर करती है, कृष अभिर को बधाई देता है और संजय आशीर्वाद देता है. लेकिन माहौल तब बदल जाता है जब काजल चौंकाने वाली बात करती है. वह शादी का विरोध तो नहीं करती, लेकिन यह कहते हुए आशीर्वाद देने से मना कर देती है कि कियारा उन चीजों में कदम रख रही है जो कभी चारू की थीं. उसकी बातों से अभिर और कियारा दोनों हैरान रह जाते हैं. आगे क्या कुछ होगा, आइए बताते है.
इंटरव्यू में देरी से पहुंचने का अभिरा-अरमान को हुआ नुक्सान
इसके बाद अभिरा और अरमान को अपने फेलोशिप इंटरव्यू की जानकारी मिलती है. कम समय होने के कारण दोनों घबरा जाते हैं. रास्ते में उनकी मुलाकात माधव से होती है, जो उन्हें आशीर्वाद देता है. हालांकि वे वेन्यू पर देर से पहुंचते हैं. इंटरव्यू लेने वाला साफ कर देता है कि देरी की वजह से सिर्फ एक ही कैंडिडेट को मौका दिया जा सकता है. अभिरा एक चांस देने की गुहार लगाती है.
यहां अभिरा और अरमान के बीच बहस हो जाती है. अभिरा चाहती है कि अरमान इंटरव्यू दे, जबकि अरमान जोर देता है कि अभिरा इस मौके की ज्यादा हकदार है. फैसला न हो पाने पर अभिरा सिक्का उछालने की एडवाइस देती है.
अभिर और कियारा की शादी की तैयारियां शुरू
दूसरी तरफ कावेरी पोद्दार परिवार को अभिर और कियारा की शादी की तैयारियां शुरू करने का आदेश देती है. वह साफ कहती है कि चाहे मनीषा और काजल इस रिश्ते को मंजूरी न दें, लेकिन दिखावे के लिए उन्हें समारोह में शामिल होना होगा. बाद में जब कावेरी को अभिरा और अरमान के इंटरव्यू के बारे में पता चलता है, तो वह उन्हें शुभकामनाएं भेजती है.
अभिरा के भरोसे के आगे अरमान झुक जाता है और इंटरव्यू देने चला जाता है, जबकि अभिरा बाहर उसका इंतजार करती है. इसी दौरान कियारा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है.
कृष करेगा अपने पिता से बदतमीजी
घर पर कृष, संजय से घर के बंटवारे पर लगे स्टे ऑर्डर को लेकर सवाल करता है. संजय समय मांगता है, लेकिन कृष गुस्से में बदतमीजी पर उतर आता है. तान्या हालात संभालती है. वहीं कावेरी मनीषा से शादी पर बात करने की कोशिश करती है, लेकिन मनीषा साफ इनकार कर देती है. मनोज और काजल भी शादी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं.
मायरा करेगी पालकी की जिद
इस तनाव के बीच मायरा कियारा की विदाई को लेकर बेहद उत्साहित नजर आती है. वह पालकी की जिद करती है. अभिरा और अरमान पालकी का इंतजाम करते हैं. फोटो के दौरान पालकी हिल जाती है, जिससे घबराहट फैल जाती है, लेकिन मनोज स्थिति संभाल लेता है. आखिरकार सब राहत की सांस लेते हैं और पोद्दार परिवार डांस के साथ जश्न मनाता है, जबकि मनीषा और काजल दूरी बनाए रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










