ePaper

यश की ‘टॉक्सिक’ केरल में करेगी बड़ा धमाका, ई4 एंटरटेनमेंट ने संभाले डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

Updated at : 23 Feb 2026 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
Yash Toxic Movie

Yash Toxic Movie

Yash Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups केरल में धमाका करने जा रही है. ई4 एंटरटेनमेंट ने डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल कर 350 स्क्रीन्स पर भव्य रिलीज की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Yash Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म अब रिलीज से पहले ही चर्चा में है. केरल में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब इसकी रिलीज और भी बड़ी होने वाली है. मशहूर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी E4 Entertainment ने यश की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups के केरल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स अपने नाम कर लिए हैं. इस डील के साथ फिल्म को केरल में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

बड़े बैनरों का साथ, बड़ी रिलीज की तैयारी

यह फिल्म KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बन रही है. अब इन प्रोडक्शन हाउस ने केरल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ई4 एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है. इस साझेदारी को इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि ई4 का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है.

ई4 का रिकॉर्ड, उम्मीदें और बढ़ीं

ई4 एंटरटेनमेंट पहले भी ‘पुष्पा 2’, ‘एनिमल’, ‘लियो’ और ‘अवतार’ जैसी बड़ी फिल्मों को केरल में रिलीज कर चुका है. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ को भी वहां बेहतरीन ओपनिंग मिलेगी.

केरल में यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

केरल में यश की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. उनकी पिछली फिल्म KGF Chapter 2 ने वहां शानदार कारोबार किया था और आज भी गैर-मलयालम फिल्मों में सबसे ज्यादा शेयर रखने वाली फिल्मों में गिनी जाती है. ऐसे में ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

क्या बोले मुकेश मेहता

ई4 एंटरटेनमेंट के प्रमुख मुकेश मेहता ने इस डील पर खुशी जताते हुए कहा कि इतने बड़े विजन वाली फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केरल के दर्शकों को फिल्म का सबसे भव्य सिनेमाई अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Toxic: क्लीन-शेव लुक से यश ने बढ़ाया सस्पेंस, फिल्म में होगा 2 किरदारों का टकराव?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola