BSNL, Airtel या Jio, किसके पास है 90 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान; देखें यहां
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Feb 2026 6:00 PM
90 दिन वाले सस्ते प्लान
अगर आप 90 दिन का रिचार्ज प्लान लेने का सोच रहे हैं, तो आपके पास Airtel, Jio और BSNL तीनों ऑप्शन हैं. अब सवाल ये उठता है कि इनमें से सबसे सस्ता कौन सा है? तो आइए जानते हैं इनकी कीमत और फायदे.
कई मोबाइल यूजर्स एक सेकंडरी सिम सिर्फ OTP, बैंकिंग या बैकअप के लिए रखते हैं. उनका मकसद बिल्कुल साफ होता है कि नंबर कम से कम खर्च में एक्टिव बना रहे. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं. इनमें कुछ प्लान कॉलिंग बेनिफिट्स पर फोकस करते हैं, तो कुछ में डेटा भी मिलता है. अगर आप भी सिर्फ अपना सिम एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यहां भारत के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान्स की आसान तुलना हमनें की है. आइए देखते हैं.
BSNL का 449 रुपये वाला प्लान
अगर आप अपना BSNL सिम कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं, तो कंपनी का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके काम आ सकता है. इस प्लान में पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और रोज 100 SMS का फायदा मिलता है. डेटा की बात करें तो इसमें कुल 5GB डेटा दिया जाता है.
Airtel का 548 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही आपको अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स के साथ कुल 7GB डेटा और पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 900 SMS मिलते हैं.
इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन और Airtel का स्पैम अलर्ट फीचर भी दिया जाता है. हालांकि, कुछ दूसरे ऑपरेटर्स के मुकाबले इसका रोज का खर्च थोड़ा ज्यादा पड़ सकता है, लेकिन इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा डिजिटल बेनिफिट्स इसकी भरपाई कर देते हैं.
Jio का 195 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है कि इसमें वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है. यानी अगर आपको सिर्फ इंटरनेट चाहिए जैसे Wi-Fi डोंगल या सेकेंडरी फोन के लिए तो यह प्लान ठीक ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपको कॉलिंग भी करनी है, तो फिर आपको अलग से कोई रेगुलर प्रीपेड प्लान लेना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: BSNL का सस्ता एनुअल प्लान, रोज मिलेगा 2.6GB डेटा, ऑफर बस कल तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










