अलादीन के लिए अनन्या ने दिया था ऑडिशन, अब रिजेक्ट होने के पीछे की बताई वजह

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Ananya Panday अपने पहले ऑडिशन का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म अलादीन के लिए पहला ऑडिशन दिया था.

विज्ञापन

अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने पिछले साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की थी. इस फिल्म में अनन्या की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली थीं. इसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले था. अब हाल में ही अनन्या ने अपने पहले ऑडिशन का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म अलादीन के लिए पहला ऑडिशन दिया था.

Also Read: Ramayana ने दोबारा प्रसारण के साथ मचाया तहलका, TRP रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड

अनन्या ने एक बातचीत में कहा, ‘मुझे याद है कि जब अलादीन भारत आया था, कुछ लोगों ने इस फिल्म को लेकर ऑडिशन दिया था. मुझे याद है कि हमें अपने फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड करना था और मैंने उस समय एक रेड ड्रेस पहनी थी. मुझे जैस्मीन के डायलॉग्स बोलने थे. मेरा वो सीन काफी अच्छा गया था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे गाना होगा और मैं गाना गाने को लेकर बेहद नर्वस हो जाती हूं. मैं सोच रही थी कि कोई मेरी जगह गाना गा दे लेकिन जाहिर है ऐसा नहीं होना था. मैं इसके चलते रिजेक्ट हो गई थी. लेकिन इसके बावजूद मैंने ऑडिशन देना नहीं छोड़ा है. मैं पिछले हफ्ते भी एक फिल्म के लिए ऑडिशन देकर आई थी.’

अनन्या के अलावा अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह पास नहीं कर पाई और भूमिका अंततः नाओमी स्कॉट के पास चली गई. तारा ने भी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की थी. वहीं, सिद्धांत ने अलादीन के लिए ऑडिशन दिया था, मगर सेलेक्ट नहीं हो पाये.

फिल्मों की बात करें तो अनन्या अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में है. वे ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में नजर आएंगी. इसके अलावा वे शकुन बत्रा की फिल्म को लेकर भी चर्चा में है. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आएंगे. इसके अलावा वे साउथ स्टार विजय देवराकोंडा के साथ भी एक फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.

बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अनन्या अपने घर पर कुकिंग करके, किताबें पढ़कर और परिवार के साथ समय बिता कर अपना क्वारैंटाइन बिता रही हैं. उन्होंने ये सारी जानकारियां एक वीडियो के जरिये दी हैं. इस वीडियो में अनन्या ने फैंस से घर पर रहने की अपील करते हुए कहा, ‘कोरोनावायरस एक गंभीर समस्या है और इस वक्त साकारात्मक रहना बहुत जरूरी है. हम घर बैठकर बहुत सारे काम कर सकते हैं जो हमें पॉजिटिव रखें. जैसे मैं अपने परिवार से साथ वक्त बिता रही हूं अपने कुत्ते के साथ समय बिता रही हूं’.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola