Welcome to the jungle : फैंन का इंतजार हुआ खत्म, नया गाना ‘ओ मेरे बलम’ हुआ रिलीज

Edited by Prachi Khare
Updated:
विज्ञापन

O mere balam song released

अक्षय कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर में ‘ओ मेरे बलम’ गाने की एक छोटी सी धुन सुनाई दी थी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. तब से ही फैंस इस पूरे गाने की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए मेकर्स ने अब इसे दर्शकों के बीच पेश कर दिया है.

विज्ञापन

Welcome to the jungle : अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ओ मेरे बलम’ रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में सुनाई दी इसकी धुन ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था और लोग इसके पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने फैंस की भारी मांग पर यह खूबसूरत गाना जारी कर दिया है.

गाने की झलक पहले जीत चुकी है दर्शकों का दिल

जब ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर सामने आया, तो उसके एक्शन, कॉमेडी और भारी-भरकम स्टारकास्ट ने लोगों को खूब प्रभावित किया, इसी बीच ‘ओ मेरे बलम’ की एक छोटी-सी झलक भी लोगों के दिलों में बस गयी. ट्रेलर देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो चुका है.

‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ से बिल्कुल अलग है अंदाज

फिल्म के मस्तीभरे और एनर्जेटिक गाने ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ से अलग ‘ओ मेरे बलम’ एक बेहद सॉफ्ट और सुरीला गाना है. इसकी मधुर धुन इसे खास बनाती है और फिल्म के म्यूजिक एल्बम में एक बिल्कुल अलग और रोमांटिक रंग जोड़ती है. इस गाने के पीछे को संगीत आनंद राज आनंद, बोल फरहाद सामजी, आवाज काव्याकृति और साकेत बी ने दी है. म्यूजिक प्रोडक्शन और प्रोग्रामिंग अंकित गुप्ता (अंकी) और मिक्सिंग और मास्टरिंग भास्कर शर्मा की है.

गाने के बारे में बात करते हुए संगीतकार आनंद राज आनंद ने बताया कि जब हम ‘ओ मेरे बलम’ पर काम कर रहे थे, तब मेरी कोशिश थी कि इसकी धुन सीधे लोगों के दिल तक पहुंचे. हर गाने को बड़े संगीत या जटिल संरचना की जरूरत नहीं होती. कई बार एक आसान और दिल से निकली धुन ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है. मुझे लगता है कि ट्रेलर में इसकी छोटी-सी झलक ने लोगों को उसी वजह से आकर्षित किया. ट्रेलर में गाने को मिली प्रतिक्रिया हमारे लिए भी खास थी. लोग लगातार इसके बारे में पूछ रहे थे. इससे हमें समझ आया कि यह धुन पहले ही लोगों के दिलों तक पहुंच चुकी है. मुझे खुशी है कि अब लोग इसे पूरा सुन सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : Welcome to the Jungle : फिल्म का नया पार्टी एंथम रिलीज, अक्षय कुमार की आवाज ने गाने को बनाया खास

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola