Ramayana ने दोबारा प्रसारण के साथ मचाया तहलका, TRP रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 9:50 AM
Lockdown के बाद जनता की मांग पर दूरदर्शन पर प्रचलित सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. अब रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है.
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है. ये लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म होगा. इस लॉकडाउन के बाद जनता की मांग पर दूरदर्शन पर प्रचलित सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. अब रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है.
Also Read: ‘किंग’ की तरह Shahrukh Khan ने किया दान का एलान, PM केयर्स फंड के साथ यहां-यहां देंगे डोनेशनदरअसल प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के साथ इस बात की जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण ने हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो के तहत 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग पाई है. वहीं शशि शेखर ने बार्क ( BARC) को अपना स्त्रोत बताया है. ऐसे में साफ है कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है.
This is a record of sorts for Doordarshan since BARC started TV Audience Measurement in 2015 underscoring how India is watching DD even as India fights back #CORONA #StayHomeToStaySafe
— Shashi Shekhar (@shashidigital) April 2, 2020
रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था और उनका काम काफी पसंद किया गया था. वहीं दीपिका चिखलिया सीता के रोल में थीं. रामायण जब दोबारा शुरू हुई तो अरुण गोविल ने अपने परिवार के साथ देखी. रामायण के टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो अरुण गोविल ने कहा भी था कि इस बार मैं ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा.
बता दें कि सोशल मीडिया की मांग के बाद ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की री-टेलीकास्ट किया गया. इसके बाद लोगों ने इंडियन सुपर हीरो शो ‘शक्तिमान’ की भी मांग की. अब उसे भी दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है. इसके अलावा ब्योमकेश बक्शी, फौजी, सर्कस, देख भाई देख और श्रीमान श्रीमती जैसे शोज की भी वापसी हो गई है.
गौरतलब है कि 19 मार्च से टीवी शोज की शूटिंग बंद है. ऐसे में कई और चैनल्स भी पुराने शोज़ का प्रसारण कर रहे है. इसमें सोनी टीवी, जी टीवी और कलर्स जैसे चैनल्स के नाम शामिल हैं.
वहीं, बता दें कि भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 53 के पास पहुंच गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस बीमारी से 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट की मानें तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है. जो कि एक खतरे की घंटी है. वहीं दुनिया में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










