'किंग' की तरह Shahrukh Khan ने किया दान का एलान, PM केयर्स फंड के साथ यहां-यहां देंगे डोनेशन

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 8:40 AM

विज्ञापन

Shahrukh Khan की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स, एंटरटेनमेंट कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और रेड चिलीज वीएफएक्स और एनजीओ मीर फाउंडेशन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) बहुत तेजी से फैल रहा है. इससे लड़ने के लिए बॉलीवुड सितारों ने दिल खोलकर डोनेशन दिया. अब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का भी नाम इसमें जुड़ गया है. शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स, एंटरटेनमेंट कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और रेड चिलीज वीएफएक्स और एनजीओ मीर फाउंडेशन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. इसकी जानकारी किंग खान ने ट्वीट करके दी है.

शाहरुख खान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘इस समय जो आपके लिए बिना थके काम कर रहे हैं, शायद आप उन्हें ना जानते हो, फिर भी आप उनको अकेला महसूस न होने दें. हम ये सुनिश्चित करें कि हम एक-दूसरे का ध्यान रखें. पूरा देश और सभी भारतीय एक परिवार की तरह हैं. ‘ इस पोस्ट के साथ शाहरुख खान एक लेटर पोस्ट किया है. इसमें जानकारी दी गई है कि कौन सा संगठन किस तरह से लोगों की मदद करेगा.

1. पीएम-केयर्स फंडः शाहरुख खान, गौरी खान, जूही चावला और जय मेहता की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स पीएम केयर्स फंड में दान करेगी.

2. महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंडः गौरी खान और शाहरुख खान की एंटरटेनमेंट कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में दान करेगी.

3. पीपीई किट्सः कोलकाता नाइटराइडर्स और मीर फाउंडेशन मिलकर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हेल्थ वर्कर्स को 50000 पीपीई किट उपलब्ध कराएंगे.

4. एक साथ-द अर्थ फाउंडेशनः मीर फाउंडेशन, एक साथ-द अर्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर मुंबई में लगभग 5,500 परिवारों को एक महीने तक खाना देंगे. इसके साथ एक किचन भी बनाया जाएगा, जहां लगभग 2000 ऐसे लोगों के लिए खाना बनेगा जिनके पास खाना पहुंच नहीं पाता है.

5. रोटी फाउंडेशनः मीर फाउंडेशन, रोटी फाउंडेशन के साथ मिलकर प्रति दिन 10000 लोगों के लिए एक महीने के लिए तीन लाख मील किट्स उपलब्ध कराएगा.

6. वर्किंग पीपल्स चार्टरः मीर फाउंडेशन इनके साथ मिलकर दिल्ली में 2,500 मजदूरों को कम-से-कम एक महीने तक जरूरी ग्रोसरी आइटम्स देगा.

7. एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिएः मीर फाउंडेशन यूपी, बिहार, वेस्ट बंगाल और उत्तराखंड की 100 एसिड अटैक सर्वाइवर्स को मासिक भत्ता देगा और उनकी बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखेगा.

गौरतलब है कि हाल ही में दान न करने को लेकर शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. ऐसे में शाहरुख का यह कदम कहीं ना कहीं उनके ट्रोलर्स की भी बोलती बंद कर देगा. उनके अलावा अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, रवि किशन, प्रभास, रजनीकांत, वरुण धवन, सारा अली खान, नाना पाटेकर, राजकुमार राव, रणदीप हुड्डा, कृति सैनन, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, विकी कौशल, कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित सहित कई सिलेब्रिटीज ने डोनेशन किया है.

बता दें कि भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में Coronavirus के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 53 के पास पहुंच गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस बीमारी से 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट‌‌ की मानें तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है. जो कि एक खतरे की घंटी है. वहीं दुनिया में अब तक कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुका है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola