ePaper

Kaun Banega Crorepati 13 के अगले राउंड में ऐसे मिलेगी इंट्री, मिल सकता है हॉटसीट पर बैठने का मौका

Updated at : 22 May 2021 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 13 के अगले राउंड में ऐसे मिलेगी इंट्री, मिल सकता है हॉटसीट पर बैठने का मौका

Kaun Banega Crorepati 13 : केबीसी के सीजन 13 के पहले राउंड का रजिस्टेशन खत्म हो चुका है. 10 मई 2021 से इस सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 19 मई 2021 तक चली. अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना किसी इंसान के लिए सपने से कम नहीं है. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स को अगले राउंड के लिए सेलेक्ट किया जाएगा.

विज्ञापन

केबीसी के सीजन 13 के पहले राउंड का रजिस्टेशन खत्म हो चुका है. 10 मई 2021 से इस सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 19 मई 2021 तक चली. अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना किसी इंसान के लिए सपने से कम नहीं है. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स को अगले राउंड के लिए सेलेक्ट किया जाएगा.

यहां देखें केबीसी में रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

स्टेप 1- रजिस्ट्रेशन

सोनी टीवी पर 10 मई से केबीसी के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. अमिताभ बच्चन हर रात 9:00 बजे एक नया सवाल पूछेंगे. आप इन सवालों के जवाब एसएमएस या सोनी लिव के जरिए दे सकते हैं.

स्टेप 2- स्क्रीनिंग

जो प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के सवालों का सही जवाब देंगे उन्हें आगे के मूल्यांकन के लिए शो के प्रोडक्शन हाउस की टीम कॉन्टेक्ट करेगी.

स्टेप 3- ऑनलाइन ऑडिशन

SonyLlV के जरिए ऑडिशन में प्रतिभागी का जेनरल नॉलेज टेस्ट किया जाएगा और एक वीडियो भी उनसे लिया जाएगा. हालांकि इस पूरे प्रोसेस को समझने के लिए सोनी लिव एप पर ट्यूटोरियल वीडियो भी उपलब्ध है.

स्टेप 4- इंटरव्यू

अंतिम और फाइनल राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों का इंटरव्यू लिया जाएगा. बता दें कि पिछले बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में लाइव ऑडियंस का कॉन्सेप्ट खत्म कर दिया गया था. वहीं लाइफलाइन में बदलाव किया गया था. ‘Audience Poll’ लाइफलाइन की जगह नई लाइफलाइन ‘Video A Friend’ शुरू की गई थी.

यहां देखें केबीसी सीजन 13 में पूछे गए प्रश्नों का जवाब

1. किनकी जयंती के सम्मान में 23 जनवरी को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?

A. शहीद भगत सिंह

B. नेता जी सुभाष चंद्र बोस (सही)

C. चंद्रशेखर आज़ाद

D. मंगल पांडे

2. रूस के पहले कोविड 19 वैक्सीन का नाम क्या है?

A. औरा वी

B. स्पूतनिक वी (सही)

C. वॉस्टॉक 1

D. फोबोस

3. राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं?

A. बेल

B. सूरजमुखी

C. तुलसी (सही)

D. मेहंदी

4. कौन-से दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं?

A. कैस्पियन सागर और काला सागर

B. लाल सागर और भूमध्य सागर (सही)

C. एंड्रियाटिक सागर और लाल सागर

D. उत्तरी सागर और टायरीनियन सागर

5. किस देश ने अपने एक प्रमुख नेता के जन्म शताब्दी के सम्मान में 2020-21 को ‘मुजीब वर्ष’ घोषित किया?

A. पाकिस्तान

B. मलेशिया (सही)

C. बांग्लादेश

D. मालदीव

6. रैकेट खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय माहिला कौन थी?

A. ज्वाला गुट्टा

B. सानिया मिर्जा

C. साइना नेहवाल (सही)

D. पी वी सिंधू

7. इनमें से किस राज्य में लगातार ‘रावत’ उपनाम वाले तीन मुख्यमंत्रियों ने कार्यभार संभाला है?

A. उत्तराखंड (सही)

B. हरियाणा

C. हिमाचल प्रदेश

D. झारखंड

8. 2021 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

A. कमल हासन

B. धर्मेंद्र

C. जितेंद्र

D. रजनीकांत (सही)

9. भारत में कौन सा पद धारण करने वाले सुकुमार सेन पहले और सुशील चंद्रा सबसे हाल के व्यक्ति हैं?

A. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सही)

B. भारत के मुख्य न्यायधीश

C. भारत के नियंत्रक और महालेख परीक्षक

D. भारत के महान्यायवादी

10. साल 2021 पर्सिवरेंस नामक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक कहां उतरा है?

A. मंगल (सही)

B. शुक्र

C. बृहस्पति

D. गैनिमीड

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola