आलिया भट्ट ने बेटी राहा और पति रणबीर संग यूं मनाई होली… देखें PHOTOS

होली के जश्न में आज पूरा बॉलीवुड डूबा हुआ है. हर कोई अपनी फैमिली और लाइफ पार्टनर संग इस फेस्टिवल को मना रहा है. इसमें आलिया भट्ट भी पीछे नहीं है. उन्होंने भी पति रणबीर और बेटी राहा संग रंगों के प्योहार को मनाया.
आज पूरा देश होली के जश्न को बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है. हर जगह होली पार्टी चल रही है. बॉलीवुड स्टार्स भी अपने दोस्तों, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इस स्पेशल डे पर सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसमें बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पीछे नहीं है. स्टार्स ने अपने पड़ोसी के साथ होली के फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया. मलयालम अभिनेत्री नादिया की ओर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया. जिसमें वह कपल के साथ रंगों का त्योहार मनाती नजर आई.
आलिया ने पड़ोसी के साथ सेलिब्रेट की होली
वीडियो में, रणबीर और आलिया अपने अपार्टमेंट के बाहर कैजुअल लुक में दोस्तों के साथ होली मनाते हुए देखे गए. बेटी राहा कपूर भी वहां थीं, वह सभी को देखती रहीं. वीडियो में नादिया रणबीर के चेहरे पर रंग लगाती हैं. अभिनेता ने लाल शॉर्ट्स के साथ एक नीली शर्ट पहनी हुई थी. फिर, आलिया की बारी थी और नादिया उनके चेहरे पर भी गुलाल लगाती हैं. आलिया नारंगी टॉप और गुलाबी शॉर्ट्स में नजर आईं. बेबी राहा ठीक अपनी मां के पास खड़ी हो गई और आलिया की ओर देखने लगी. जैसे ही नादिया राहा से बातचीत करने के लिए झुकीं तो वह मुस्कुराती नजर आईं.

कपूर फैमिली की होली पर फैंस ने किया ये कमेंट
कैप्शन में, नादिया ने लिखा, “सभी को हैप्पी होली ….आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, राहा और दोस्तों के साथ होली मनाना बहुत खुशी की बात थी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”वाह आप कितनी लकी है… कपूर परिवार संग होली को सेलिब्रेट किया… काश मैं भी राहा से बात कर पाती.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “राहा बहुत प्यारी है!” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आलिया कितनी क्यूट लगती हैं… और बेबी राहा एकदम प्रिंसेस.”
कौन हैं मलयालम एक्ट्रेस नादिया
मलयालम एक्ट्रेस नादिया मोइदु आलिया और रणबीर की पड़ोसी है. नादिया मोइदु को आखिरी बार फिल्म लेट्स गेट मैरिड में देखा गया था. उनकी शादी शिरीष गोडबोले से हुई है और वह मुंबई में रहती हैं. 2022 से, उन्हें तेलुगु और मलयालम में कई फिल्मों में देखा गया है. बता दें कि पिछले हफ्ते आलिया ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने अपना जन्मदिन रणबीर, राहा और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जैसे करीबी दोस्तों के साथ एक प्राइवेट पार्टी करके मनाया.
रणबीर और आलिया का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में देखा गया था, जो 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. आलिया को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के हार्ट ऑफ स्टोन में देखा गया था, जो उनका पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट था. उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म जिगरा की शूटिंग पूरी की, जिसमें वेदांग रैना भी हैं. उनके पास पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










