Alia Bhatt Birthday: स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं इस फिल्म से आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी अनसुनी बातें

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. आज उनके बर्थडे पर आइये जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी ऐसी बातें, जिसे शायद ही जानते होंगे आप
Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च यानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं. उन्होंने 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था. आलिया ने ‘हाईवे’, ‘गली बॉय’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्में कीं, जिससे उन्हें काफी सराहना मिली. आलिया ने 2022 में रणबीर कपूर से शादी की और दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम राहा है. आज उनके बर्थडे पर आईये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें….
आलिया भट्ट के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप
आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ था और पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनकी सौतेली बहन और भाई हैं. उनकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम शाहीन है. आलिया ने अपनी स्कूली की पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की और पढ़ाई में वह एक एवरेज स्टूडेंट थी. एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था.
15 किलों आलिया भट्ट ने कम किया था वजन
आलिया भट्ट आज जितनी खूबसूरत और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई देती है, बचपन में एक्ट्रेस काफी मोटी हुआ करती थी. जिसकी वजह से उन्हें फैमिली वाले आलू कहकर बुलाते थे. फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें उनकी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के लिए वजन कम करने के लिए कहा था, जिसके लिए उन्होंने कुल 16 किलो घटाया. अपनी डेब्यू फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था. जिसके बाद उन्हें सलेक्ट किया गया.
6 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
जहां उनके फैंस को लगता है कि आलिया भट्ट ने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि ऐसा नहीं है, बहुत कम लोग जानते होंगे. उन्होंने 6 साल की उम्र में अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा अभिनीत ‘संघर्ष’ (1999) में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था. उन्होंने प्रीति के बचपन का रोल निभाया था.
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की फैन है आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने ए आर रहमान के म्यूजिक स्कूल से संगीत का प्रशिक्षण लिया था. बाद में श्यामक डावर की अकादमी से नृत्य की भी प्रशिक्षण ली. उन्होंने ‘हाईवे’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में काम किया. उन्हें हैंडबॉल खेलना और कोयले से पेंटिंग बनाना काफी ज्यादा पसंद है. आलिया भट्ट करीना कपूर खान की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्हें कभी खुशी कभी गम में पू का कैरेक्टर काफी ज्यादा पसंद आया था. आलिया भट्ट फिटनेस फ्रीक है, उन्हें स्ट्रिक्ट डायटिंग करने के लिए जाना जाता है. उन्हें खाने में , डोसा, पनीर, रबड़ी और खीर काफी ज्यादा पसंद है.
इस फिल्म में दिखाई देंगी आलिया भट्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने हाल ही में वेदांग रैना के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. वासन बाला द्वारा निर्देशित, ‘जिगरा’ का सह-निर्माण करण जौहर और आलिया खुद करेंगे. यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. निर्देशक वासन बाला ने इससे पहले ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’, एक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘पैडलर्स’ और ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ जैसी फिल्में बनाई हैं. ‘जिगरा’ की अनाउंसमेंट पिछले साल सितंबर में की गई थी. वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म एक बहन के अपने भाई के प्रति प्यार की कहानी है और कैसे वह उसकी रक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है.
Also Read- Alia Bhatt को राहा ने दिया ये क्यूट सा सरप्राइज, आप भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










