कभी रिलीज नहीं हो पाई Aishwarya Rai की ये फिल्म, अब 23 साल बाद वायरल हो रहा ये डांस Video

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Apr 2020 7:31 AM

विज्ञापन

Aishwarya Rai का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो 23 साल पुराना है जो कभी रिलीज नहीं हुआ.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से कई लोगों को दिवाना बना चुकी है. हालांकि ऐश्वर्या काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो 23 साल पुराना है जो कभी रिलीज नहीं हुआ.

Also Read: न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती में नाचती नजर आईं Sara Ali Khan, फैंस बोले- वाह

दरअसल, ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाया है. यह उनकी एक ऐसी फिल्म का वीडियो है जो रिलीज नहीं हुई. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय पर्पल कलर के लहंगे और हेवी ज्वेलरी पहने हुए नजर आ रही हैं और उनका मेकअप भी काफी खूबसूरत लग रहा है. ऐश्वर्या ने खूबसूरत मांगटीका पहना हुआ है और उन्होंने पर्पल कलर की लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

इस वीडियो में ऐश्वर्या डांस का अभ्यास कर रही हैं. इसमें वो इतनी सुंदर लग रही हैं कि उनसे आंखें हटाना मुश्किल है. ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये वीडियो अब क्यों वायरल हो रहा है. इसके पीछे की वजह इस फिल्म का कभी रिलीज न होना है.

यह वीडियो एक गाने की शूटिंग के वक्त का है. शेयर किए गए वीडियो के नीचे लिखे कैप्शन के मुताबिक, 1997 में ”राधेश्याम सीताराम” फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने इस गाने की शूटिंग की थी लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई. इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा सुनील शेट्टी और परेश रावल थे. फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी. अब इसी फिल्म का ये बीटीएस वीडियो खूब देखा जा रहा है.

ऐश्वर्या राय की ये सुनील शेट्टी के साथ पहली फिल्म थी जो रिलीज नहीं हो पाई. हालांकि इसके अलावा ऐश्लर्या ने अभिनेता के साथ दो और फिल्में की हैं. ये फिल्में साल 2004 में रिलीज हुई ‘क्यूं! हो गया ना’ और 2006 में रिलीज हुई ‘उमराव जान’ है.

इससे पहले पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील को पूरा करते हुए ऐश्वर्या ने भी अपने घर पर दीये जलाये. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें शेयर की जिसमें अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को बखूबी देखा जा सकता है. सभी घर में बनाए मंदिर के सामने खड़ें हैं और पीएम मोदी की 9 बजे 9 मिनट की अपील को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola