न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती में नाचती नजर आईं Sara Ali Khan, फैंस बोले- वाह

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 2:33 PM

विज्ञापन

Sara Ali Khan- सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती में नाचती नजर आ रही हैं. इसमें सारा बहुत प्यारी लग रही है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए बॉलीवुड सितारे अपना सारा समय घर पर बीता रहे है. इस दौरान सेलेब्स कभी खाना बनाने तो कभी घर साफ करने जैस वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस से शेयर करते रहते है. अब सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती में नाचती नजर आ रही हैं. इसमें सारा बहुत प्यारी लग रही है. फैंस सारा की इस वीडियो में खूब तारीफ कर रहे है. इसके साथ ही वीडियो को जमकर लाइक एंड शेयर भी कर रहे है.

Also Read: फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां Corona Positive, परिवार के लोगों को रखा गया अलग

सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने वर्ल्ड हेल्थ डे के खास मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मस्ती में नाचती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सारा अली खान का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है.

इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी=हेल्थी. इसलिए आप सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की ढेर सारी बधाइयां. सकारात्मक रहें, क्योंकि यह एक तरीका है, खासकर कि अभी घर पर ही रहें.’

बता दें कि एक्ट्रेस का यह वीडियो थोड़ा पुराना है और न्यूयॉर्क का है. इसमें वह पर्पल जैकेट, ब्लैक पैंट और प्रिंटेड स्कार्फ पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को आए हुए अभी कुछ ही देर हुई है, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सारा ने इस वीडियो में सारा अपनी डांस मूव्स के साथ अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है. उनके वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक फैन ने कहा, कितना खूबसूरत नाचती हो आप. एक अन्य फैन ने लिखा, वाह, बहुत सुन्दर डांस. एक अन्य फैन ने लिखा, तुम्हारी डांस के साथ तुम्हारी मुस्कान भी बहुत क्यूट है. वहीं, कई फैंस ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाया.

इससे पहले सारा ने एक औऱ वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सारा ने इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ये मेरी सलाह है कि आप कोई भी पारंपरिक चीज करें, उसके साथ रियाज, ट्रेनिंग को जोड़ें और लगातार इस प्रोसेस को दोहराते रहें तो यकीनन ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और इस क्वांरटीन समय में कोई भी रुटीन आपको कंडीशन करने में मदद करेगा. उन्होंने ये भी लिखा कि सब घर पर रहें और सभी सुरक्षित रहें.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola