जिंदगी की उलझन में फंस गया हूं… ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच ये क्या बोले गए Abhishek Bachchan
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Nov 2024 3:00 PM
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन इन-दिनों ऐश्वर्या राय संग अपनी तलाक की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान जिंदगी पर बात की.
Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं. हालांकि कई महीनों से कपल ने अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खयां बटोर रहे हैं. रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया है कि निम्रत कौर के साथ कथित अफेयर के कारण ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपने पति से अलग रह रही हैं. हालांकि कपल की ओर से अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है.
जीवन में फंस गए हैं अभिषेक बच्चन
अब अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म आई वांट टू टॉक के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर अपनी लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने ‘जीवन की उलझन’ में फंसने की बात स्वीकार की. अभिषेक ने कहा, ”जिंदगी आपको यह आश्वस्त करता है कि हर किसी के लिए थोड़ी जगह है और मुझे आशा है कि आप सभी अपने जीवन में किसी प्रकार की समानता पा सकेंगे. हम सभी जीवन की उलझन में फंस गए हैं, हम वही कर रहे हैं, जो हमसे करवाया जा रहा है. हममें से कुछ को कॉर्पोरेट नौकरियां मिल गई हैं, हममें से कुछ कलाकार हैं और जीवन आपको निर्देशित करता है कि आपको क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए.”
अभिषेक और ऐश्वर्या ने कब की थी शादी
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिषेक शूजीत सरकार की ओरक से निर्देशित अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक में दिखाई देंगे. इन-दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 2007 में ऐश्वर्या संग शादी की थी. उनकी जोड़ी काफी पॉपुलर हैं. कपल की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है.
Also Read- Abhishek Bachchan संग निम्रत कौर के लिंकअप की खबरों के बीच, अमिताभ बच्चन का ‘हैंड रिटेन लेटर’ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










