थम नहीं रही कपिल शर्मा की मुश्किलें, अब जोक चोरी का लगा आरोप

कॉमेडियन कपिल शर्मा पर मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. सुनील ग्रोवर के साथ उनका विवाद खत्म ही नहीं हुआ है कि एक और मुसीबत उनके गले पड़ गई है. दरअसल कपिल शर्मा पर एक स्टैंडअप कॉमेडियन अबिजित गांगुली ने जोक चोरी करने का आरोप लगाया है. हाल ही में कपिल के शो […]
कॉमेडियन कपिल शर्मा पर मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. सुनील ग्रोवर के साथ उनका विवाद खत्म ही नहीं हुआ है कि एक और मुसीबत उनके गले पड़ गई है. दरअसल कपिल शर्मा पर एक स्टैंडअप कॉमेडियन अबिजित गांगुली ने जोक चोरी करने का आरोप लगाया है. हाल ही में कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ने 100 एपिसोड पूरे किये हैं. इस मौके के एक स्पेशल एपिसोड बनाया गया था.
इस स्पेशल एपिसोड में महिला क्रिकेट टीम की कुछ सदस्य शो पर मेहमान की तौर पर आई हुई थी. शो के दौरान कीकू शारदा ने एक जोक सुनाया. उन्होंने कहा कि जितने भी फार्स्ट बॉलर्स होते हैं उनका एक बड़ा भाई होता है और वे इसलिए फास्ट होते हैं क्योंकि बड़े भाई उन्हें कभी बैटिंग करने का मौका नहीं देते.
इस जोक के बाद सारा मामला बिगड़ गया. दरअसल अबिजित ने दावा किया है कि 9 अप्रैल को यूट्यूब पर अपने एक शो का वीडियो उन्होंने डाला, जिसमें उन्होंने यही चुटकुला सुनाया था. अबिजीत का कहना है कि कीकू ने इनके जोक की कॉपी की है.
अबिजीत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने अपने वीडियो का लिंक भी साझा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




