''ऐ दिल है मुश्किल'' की रिलीज का समर्थन करने वाला मैं पहला शख्स था : अजय देवगन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2016 11:27 PM
नयी दिल्ली : भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं चाहा कि करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर प्रतिबंध लगे क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग दोनों देशों के बीच तनाव बढने से पहले की गई […]
नयी दिल्ली : भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं चाहा कि करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर प्रतिबंध लगे क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग दोनों देशों के बीच तनाव बढने से पहले की गई थी.
देवगन का कहना है कि रणबीर कपूर और फवाद खान अभिनीत इस फिल्म की रिलीज का समर्थन करने वाले वह पहले शख्स थे. यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है और उसी दिन अजय देवगन की ‘शिवाय’ भी रिलीज हो रही है. देवगन ने बताया, ‘‘ मेरे लिए यह सामान्य बात है. दो बड़ी फिल्में हमेशा रिलीज होती हैं और उम्मीद है कि दोनों ही अच्छा प्रदर्शन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










