नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोलीं डिंपल,‘ मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2016 8:42 PM
मुंबई :अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा राजेश खन्ना को लेकर की गई टिप्पणी से काका की पत्नी डिंपल कपाडिया बेहद नाराज हुई है. ट्विंकल खन्ना के बाद अब डिंपल ने नसीरुद्दीन की टिप्पणी का जवाब दिया है. दरअसल एक कार्यक्रम में नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को ‘कमजोर अभिनेता’ कहा था. दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की […]
मुंबई :अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा राजेश खन्ना को लेकर की गई टिप्पणी से काका की पत्नी डिंपल कपाडिया बेहद नाराज हुई है. ट्विंकल खन्ना के बाद अब डिंपल ने नसीरुद्दीन की टिप्पणी का जवाब दिया है. दरअसल एक कार्यक्रम में नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को ‘कमजोर अभिनेता’ कहा था.
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया ने कहा कि "मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि मुझे मालूम है कि हर किसी के पास बोलने या अपनी राय रखने की आज़ादी है. उस आदमी (राजेश खन्ना) का फ़िल्मी सफ़र और उसकी फिल्मों की विरासत उसके बारे में बहुत कुछ बोलती है. मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए क्या योगदान दिया है. उनके योगदान को दुनिया जानती है, हम जानते हैं और लाखों फैन जानते हैं."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










