प्रियंका चोपड़ा ने ट्रंप को दिया खरा जवाब, बोलीं -आप यूं ही किसी को बैन नहीं कर सकते
Updated at : 27 Apr 2016 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

इंटरटेनमेंट डेस्क अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप के उस बयान की निंदा की है जिसमें ट्रंप ने मुसलिम प्रवासियों को प्रतिबंधित किए जाने की अपील की थी. प्रियंका चोपड़ा ने कहा था एक प्रकार के लोगों का सामान्यीकरण कर देना वाकई असभ्य है. आप किसी पर इस तरह प्रतिबंध नहीं […]
विज्ञापन
इंटरटेनमेंट डेस्क
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप के उस बयान की निंदा की है जिसमें ट्रंप ने मुसलिम प्रवासियों को प्रतिबंधित किए जाने की अपील की थी. प्रियंका चोपड़ा ने कहा था एक प्रकार के लोगों का सामान्यीकरण कर देना वाकई असभ्य है. आप किसी पर इस तरह प्रतिबंध नहीं लगा सकता है.
प्रिंयका बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री है. इन दिनों हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में काम कर रही है. "क्वांटिको" की स्टार प्रियंका चोपड़ा को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था. डोनॉल्ड ट्रंप भी इस सूची में शामिल थे.
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डोनॉल्ड ट्रंप ने मुसलिमों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध की अपील की थी. इस बयान के बाद ट्रंप का चौतरफा आलोचना हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




