…कुछ इस अंदाज में जन्‍मदिन मना रही हैं पॉप स्‍टार शकीरा

Updated:
विज्ञापन
…कुछ इस अंदाज में जन्‍मदिन मना रही हैं पॉप स्‍टार शकीरा

लॉस एंजिलिस : पॉप स्टार शकीरा ने अपना 39वां जन्मदिन प्रशंसकों के साथ बिना मेकअप के सेल्फी खींचकर मनाया और इस तस्वीर को उन्होंने ऑनलाइन भी पोस्ट किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस ताजा तस्वीर में शकीरा प्रशंसकों के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने कोई मेकअप भी नहीं किया हुआ […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : पॉप स्टार शकीरा ने अपना 39वां जन्मदिन प्रशंसकों के साथ बिना मेकअप के सेल्फी खींचकर मनाया और इस तस्वीर को उन्होंने ऑनलाइन भी पोस्ट किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस ताजा तस्वीर में शकीरा प्रशंसकों के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने कोई मेकअप भी नहीं किया हुआ है.

‘हिप्स डोंट लाई’ की गायिका की इस तस्वीर ने यह साबित कर दिया कि सुंदर दिखने के लिए उन्हें श्रृंगार प्रसाधनों की जरुरत नहीं है. दो बच्चों की मां शकीरा ने अपने जन्मदिन के मौके पर डिज्नी की आगामी फिल्म ‘जूटोपिया’ से अपना नया गीत और वीडियो भी ऑनलाइन लॉन्च किया. इस फिल्म में उन्होंने गैजेला के किरदार को आवाज दी है.

नए गीत का शीर्षक है – ‘‘ट्राई एवरीथिंग’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola