ePaper

बेटे की तस्वीरों के बदले किम करदाशियां और कान्‍ये को 25 लाख डालर की पेशकश

Updated at : 26 Dec 2015 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे की तस्वीरों के बदले किम करदाशियां और कान्‍ये को 25 लाख डालर की पेशकश

लॉस एंजिलिस : सेलिब्रिटी दंपति कान्ये वेस्ट और किम करदाशियां वेस्ट को उनके बेटे की पहली तस्वीरों के बदले 25 लाख डालर देने की पेशकश की गई है. टीएमजी की खबर के अनुसार मशहूर दंपति के बेटे सेंट का जन्म 5 दिसंबर को हुआ था और उसके जन्म के बाद से ही पहली बार उसकी […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : सेलिब्रिटी दंपति कान्ये वेस्ट और किम करदाशियां वेस्ट को उनके बेटे की पहली तस्वीरों के बदले 25 लाख डालर देने की पेशकश की गई है. टीएमजी की खबर के अनुसार मशहूर दंपति के बेटे सेंट का जन्म 5 दिसंबर को हुआ था और उसके जन्म के बाद से ही पहली बार उसकी तस्वीरों को दिखाने के लिए प्रकाशकों की तरफ से प्रस्तावों का सिलसिला जारी है.

टीएमजी के अनुसार, दंपति को 20 लाख डालर से लेकर 25 लाख डालर तक देने की पेशकश की गई है. सेंट की दो वर्षीय बडी बहन नार्थ समेत पूरे परिवार की तस्वीर के लिए अनुरोध किया गया है. हालांकि अंदरुनी सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि लगभग तय है कि दंपति तस्वीरों के लिए सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर देंगे.

जब नार्थ का जन्म हुआ था तब 38 वर्षीय केन्ये ने उसकी कुछ चुनिंदा तस्वीरों को अपनी सास क्रिस जेनर के टॉक शो पर दिखाया था और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि पहली बार सेंट की तस्वीरें किम की बहन खोलोए करदाशियां के नये कार्यक्रम ‘कॉकटेल्स विद खोलोए’ में दिखाई जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola