VIDEO : फैंस के लिए बुरी खबर, बंद हो जायेगा ''कॉमेडी नाइट्स विद कपिल''

‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है. उनका पॉपुलर शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ बंद होने जा रहा है. इस शो को दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है और शो लगातार दर्शकों को हंसाता आ रहा है. खुद कपिल ने भी इस बात की पुष्टि की है. खबरों की मानें तो […]
‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है. उनका पॉपुलर शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ बंद होने जा रहा है. इस शो को दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है और शो लगातार दर्शकों को हंसाता आ रहा है. खुद कपिल ने भी इस बात की पुष्टि की है. खबरों की मानें तो आगामी 17 जनवरी से शो बंद होनेवाला है. वहीं सूत्रों की मानें तो कपिल चैनल से खुश नहीं है.
कपिल की नाराजगी की वजह हाल ही में इसी चैनल पर शुरू हुआ शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ है. दोनों के नाम लगभग एकजैसे हैं वहीं फॉर्मेट भी लगभग एकजैसा ही है. कपिल ने अपने एक बयान में कहा,’ हमने अच्छी शुरूआत की थी और शो को यहां तक लाने की लिए जीतोड़ मेहनत भी की. ऑडियंस ने भी शो को पॉजिटिव रिस्पांस दिया. जब लोगों को शो की आदत हो गई तो चैनल वालों ने एक और शो लॉन्च कर दिया.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैं इस बात को मानता हूं कि चैनल के ऊपर हिट शो देने को प्रेशर रहता है. लेकिन जमे-जमाये शो को इससे फर्क पड़ता है. नये शो को लॉन्च करना अच्छी बात है लेकिन एक जैसे कंटेट और एक जैसे सेलीब्रिटीज नहीं होने चाहिये.’ आपको बता दें कि ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का पहली एपिसोड 22 जून 2013 का प्रसारित हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




