Bigg Boss 9: प्रिंस-ऋषभ को देनी होगी परीक्षा, रिश्‍तों में आयेगी दरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 1:44 PM

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ में दिये गये टास्‍क कभी घरवालों को रुला रहा है तो कभी हंसा रहा है. हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को ‘पांचदोष’ नामक टास्क दिया है जिसमें क्रोध, वासना, लालच, अहम और आलस है. टास्‍क के पहले हिस्‍से में मंदना करीमी और कंवलजीत को अपनी कीमती चीजों को कुर्बान करना […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ में दिये गये टास्‍क कभी घरवालों को रुला रहा है तो कभी हंसा रहा है. हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों को ‘पांचदोष’ नामक टास्क दिया है जिसमें क्रोध, वासना, लालच, अहम और आलस है. टास्‍क के पहले हिस्‍से में मंदना करीमी और कंवलजीत को अपनी कीमती चीजों को कुर्बान करना पड़ा. दोनों की आंखों में आंसू आ गये. आज प्रिंस और ऋषभ को अग्निपरीक्षा देनी होगी.

ऋषभ-प्रिंस की परीक्षा
undefined
टास्‍क के दौरान ऋषभ और प्रिंस को एक अलग कमरे में कुर्सी पर बैठाया जायेगा. इस कमरे में एक लडकी आयेगी जो डांस करेगी और दोनों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी. वहीं कमरे में एक मशीन लगी है जो यह चेक करेगी कि प्रिंस और ऋषभ उस लड़की की तरफ आकर्षित हो रहे हैं यह नहीं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों इस टास्‍क में सफल होते हैं या नहीं.
प्रिंस-किश्‍वर की बीच होगी जमकर बहस
undefined
आज प्रसारित होनेवाले एपिसोड में प्रिंस और किश्‍वर के बीच जमकर बहस होगी. प्रिंस ने किश्‍वर को बहन बनाया है. किश्‍वर सुयश की गर्लफ्रेंड है. तीनों को बिग बॉस में साथ-साथ देखा गया है लेकिन अचानक दोनों के बीच होनेवाली बहस दर्शकों को हैरान करेगी. बहस क्‍यों होगी इसके लिए दर्शकों को रात तक का इंतजार करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola