बर्थडे :शाहरूख के "मन्नत" के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़, देखें वीडियो
Updated at : 02 Nov 2015 5:29 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को आभार जताया. इस दौरान उन्होंने ट्विट कर कहा कि मेरे जन्मदिन पर लोगों का प्यार मिला. मुझे कभी अंदाजा नहीं था कि जिंदगी इतनी खूबसूरत भी हो सकती है. उन्होंने इस दौरान एक वीडियो रिलीज किया. वीडियो में शाहरूख के घर के बाहर […]
विज्ञापन
मुंबई : सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को आभार जताया. इस दौरान उन्होंने ट्विट कर कहा कि मेरे जन्मदिन पर लोगों का प्यार मिला. मुझे कभी अंदाजा नहीं था कि जिंदगी इतनी खूबसूरत भी हो सकती है. उन्होंने इस दौरान एक वीडियो रिलीज किया. वीडियो में शाहरूख के घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटी हुई थी. उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया.
शाहरुख के जन्मदिन से जुड़े वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे
अभिनेता शाहरुख खान के 50 वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान, हेमा मालिनी और करण जौहर जैसे फिल्म जगत से जुडे लोगों ने उनकी अच्छी सेहत और खुशी की कामना करते हुए उन्हें एक शानदार इंसान और एक महान प्रेरणा बताया है. कई लोगों ने शाहरुख के साथ काम करने के अपनी दिलचस्प कहानियों को बयां किया है जबकि अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया है कि कैसे अभिनेता ने उन्हें जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. ‘करण अर्जुन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने वाले सलमान ने कहा, ‘‘मैं उन्हें जीवन में बेहतर करने की शुभकामना देता हूं, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, परिवार और सफलता एवं सबसे अदभूत जीवन की कामना करता हूं.
मैं चाहता हूं कि पूरा परिवार स्वस्थ्य रहे।’ अपनी पहली निर्देशकीय फिल्म ‘दिल आशना है’ में शाहरुख के साथ काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बताया कि कैसे अभिनेता ने उनकी अनुपस्थिति में एक दृश्य का निर्देशन किया. हेमा ने ‘बताया, ‘‘हम ‘दिल आशना है’ की शूटिंग कर रहे थे, यह दिव्या भारती के साथ पहला दिन था। मुश्किल ये थी कि मुझे घर जाना पडा क्योंकि मेरे बच्चे होमवर्क नहीं कर रहे थे और मुझे जाना था. शाहरुख खान ने कहा, ‘ठीक है मैम, आप घर जाईये, मैं यह टेक कर लूंगा.’ और उन्होंने किया. हम दोनों अभिनेता हैं जो निर्देशक बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




