''बिग बॉस 9'' में शामिल नहीं होंगे उदय और गौरव गेरा, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2015 10:10 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के अभिनेता-निर्माता उदय चोपडा ने इन खबरों से इंकार किया है कि वह सेलेब्रिटी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसी खबरें आई थीं कि यश राज फिल्म्स के 42 साल के प्रबंधक उदय से शो में उनके भाग लेने के सिलसिले में संपर्क किया गया […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के अभिनेता-निर्माता उदय चोपडा ने इन खबरों से इंकार किया है कि वह सेलेब्रिटी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसी खबरें आई थीं कि यश राज फिल्म्स के 42 साल के प्रबंधक उदय से शो में उनके भाग लेने के सिलसिले में संपर्क किया गया है.

उदय ने ट्विटर पर लिखा, ‘सिर्फ स्पष्ट करने के लिए. मैं ‘बिग बॉस’ में नहीं जा रहा. यह एक बढिया शो है, लेकिन मैं इसके लिए सही शख्स नहीं हूं.’ खबरों के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खान ‘बिग बॉस’ के 9वें सीजन में शो को होस्‍ट करेंगे.
वहीं टीवी सीरीयल ‘जस्‍सी जैसी कोई नहीं’ से सुर्खियों में आये अभिनेता गौरव गेरा भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन वे भी इस शो का हिस्‍सा नहीं होंगे. वहीं इस शो के लिए राधे मां, आशा नेगी, रश्मि देसाई, बाबा राम रहीम जैसी कई सेलीब्रिटीज से संपर्क किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola