''नच बलिए 7'' के फिनाले में पत्‍नी संग ठुमके लगाते नजर आयेंगे लेखक चेतन भगत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2015 3:53 PM

विज्ञापन

डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिए 7’ को जज कर रहे युवा लेखक चेतन भगत 19 जुलाई को फिनाले में पत्‍नी संग ठुमके लगाते नजर आ सकते हैं. वैसे तो चेतन शो में साथी जजों और प्रतिभगियों के बार-बार डांस के आग्र‍ह को टालते आये हैं. आपको बता दें कि इस शो को प्रीति जिंटा, चेतन […]

विज्ञापन

डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिए 7’ को जज कर रहे युवा लेखक चेतन भगत 19 जुलाई को फिनाले में पत्‍नी संग ठुमके लगाते नजर आ सकते हैं. वैसे तो चेतन शो में साथी जजों और प्रतिभगियों के बार-बार डांस के आग्र‍ह को टालते आये हैं.

आपको बता दें कि इस शो को प्रीति जिंटा, चेतन भगत और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी जज करते हैं. शो में चेतन भगत से कई बार डांस करने का आग्रह किया, चैलेंज भी किया लेकिन उन्‍होंने कभी डांस नहीं किया. लेकिन अब लगता है उन्‍होंने भी डांस करने का मन बना लिया है.

वहीं खबरें यह भी आ रही है कि फिनाले में दबंग खान सलमान भी प्रतिभागियों का उत्‍साह बढ़ाते नजर आ सकते हैं. इस बारे में सलमान ने बातचीत की जा रही है. दर्शक भी चेतन भगत का डांस देखने के लिए उत्‍सुक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola