''चिड़ियाघर'' के ''मेंढक प्रसाद'' अस्पताल में, हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2015 1:47 PM
छोटे पर्दे के कॉमेडी शो "चिडियाघर" में गधा प्रसाद के छोटे भाई मेंढक प्रसाद का कि़रदार निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया.एक्सीडेंट के समय वह बाइक से शूटिंग पर जा रहे थे. हालांकि मनीष हेल्मेट पहने हुए थे लेकिन तभी एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार […]
छोटे पर्दे के कॉमेडी शो "चिडियाघर" में गधा प्रसाद के छोटे भाई मेंढक प्रसाद का कि़रदार निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया.एक्सीडेंट के समय वह बाइक से शूटिंग पर जा रहे थे. हालांकि मनीष हेल्मेट पहने हुए थे लेकिन तभी एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें काफी चोटें आई.
फिल्म सिटी के आरे कलोनी के पास हुए इस हादसे के बारे में पता चलने पर पुलिस वालों और स्थानीय लोगों ने मनीष को अस्पताल पहुंचाया. जांच में पता चला है कि एक्सीडेंट के कारण मनीष के दिमाग में खून जम गया है.
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने बताया कि मनीष हमेशा ही सेट पर समय पर पहुंचता था लेकिन उस दिन काफी देर तक जब वो शूटिंग के लिए नहीं आया तो प्रोडक्शन की तरफ से 20-25 बार फोन किये जाने पर पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि उनका बाइक चलाते हुए सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है और वे केईएम अस्पताल में भर्ती हैं. जब "चिडियाघर" की पूरी टीम को इस बारे में पता चला तो सभी तुरंत अस्पताल पहुंच गये.
अभिनेत्री त्रिशिका त्रिपाठी के आनुसार, अस्पताल के बाद मनीष को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां वे इस समय कोमा में है.फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वो वेंटिलेटर पर हैं. उम्मीद है कि मनीष जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे और फिर से सबका मनोरंजन करते हुए नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










