OMG..''कपूर एंड संस'' में भाई-बहन होंगे आलिया-सिद्धार्थ
Updated at : 26 Mar 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड निर्देशक करण जोहर ने अपने अगले फिल्म के लिए स्टारकास्ट का चुनाव कर लिया है. खबरों के अनुसार करण जोहर के प्रोडक्शन में बनने वाली अगली फिल्म ‘कपूर और संस’ होगी.’ करण जोहर ने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से फिल्म के बारे में जानकारी दी. करण ने बताया कि फिल्म ‘कपूर एंड संस’ मॉडर्न […]
विज्ञापन
बॉलीवुड निर्देशक करण जोहर ने अपने अगले फिल्म के लिए स्टारकास्ट का चुनाव कर लिया है. खबरों के अनुसार करण जोहर के प्रोडक्शन में बनने वाली अगली फिल्म ‘कपूर और संस’ होगी.’ करण जोहर ने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से फिल्म के बारे में जानकारी दी.
करण ने बताया कि फिल्म ‘कपूर एंड संस’ मॉडर्न फैमिली की कहानी है. यह एक लव ट्रैंगल होगी. करण ने कल किए अपने पहले ट्वीट में बताया कि इस फिल्म में का निर्देशन शकून बत्रा कर रहे हैं. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में ऋषि कपूर 90 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाने वाले हैं. फिल्म ‘सनम रे’ में 80 साल की उम्र का किरदार, मेरा नाम जोकर में 16 साल और बॉबी में 20 साल के व्यक्ति का किरदार निभाया. मैं अपनी उम्र का किरदार कब निभाउंगा?’
करण जोहर ने अपने दूसरे ट्वीट में फिल्म के किरदारों के बारे में जानकारी दी. उन्होने बताया कि फिल्म सिद्धार्थ कपूर, फवाद खान, आलिया भट्ट और ऋषि कपूर होंगे. अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट करके मजाकिया अंदाज में बताया कि कपूर एंड संस में 90 साल के आदमी का किकरदार निभा रहा हूं. दें कि फिल्म में आलिया भट्ट एक बार फिर से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करेंगी. इससे पहलेदानों ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ काम किया है. फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान आलिया भट्ट के ऑपोजिट होंगे.
निर्देशक शकून बत्रा इससे पहले फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ का निर्देशन कर चुके हैं. हैरानी की बात है कि फिल्म आलिया और सिद्धार्थ भाई-बहन बने हैं. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद आलिया और सिद्धार्थ के अफेयर के चर्चे मीडिया में फैले थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




