ePaper

VOGUE इंडिया के कवर पेज पर ऐश्‍वर्या का जल्‍वा

Updated at : 03 Mar 2015 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
VOGUE इंडिया के कवर पेज पर ऐश्‍वर्या का जल्‍वा

बॉलीवुड ब्‍यूटी ऐश्‍वर्या राय एक बार फिर से बॉलीवुड में इंट्री की तैयारी में हैं. लेकिन ऐश बॉलीवुड में कमबैक धमाकेदार तरीके से करने वाली हैं. ऐश्‍वर्या ने वोग इंडिया मैगजीनके मार्च के अंक के लिए फोटोशूट कराया है. वोग इंडिया के मार्च अंक के कवर पर ऐश बेहद बोल्‍ड अवतार में नजर आएंगी. ब्‍लैक […]

विज्ञापन
बॉलीवुड ब्‍यूटी ऐश्‍वर्या राय एक बार फिर से बॉलीवुड में इंट्री की तैयारी में हैं. लेकिन ऐश बॉलीवुड में कमबैक धमाकेदार तरीके से करने वाली हैं. ऐश्‍वर्या ने वोग इंडिया मैगजीनके मार्च के अंक के लिए फोटोशूट कराया है.
वोग इंडिया के मार्च अंक के कवर पर ऐश बेहद बोल्‍ड अवतार में नजर आएंगी. ब्‍लैक और व्‍हाइट कबर पेज पर ऐश्‍वर्या का आकर्षक रूप फिर से पांच साल पहले की ऐश की याद दिला देगा. ऐश फिल्‍मों में इससे पहले फिल्म गुजारिश में नजर आयीं थीं. इस फिल्‍म में उनके साथ ऋतिक रौशन थे.
वोग के कवर पेज पर एक आकर्षक वाक्‍य लिखा है ‘कमबैक? आई नेवर वेंट अवे.’ यह वाक्‍य ऐश के बॉलीवुड में कमबैक को जस्‍टीफाई करता है. ऐश का कहना है कि मैं बॉलीवुड से दूर गयी ही नहीं कि मुझे वापसी करनी पड़े.
undefined
सबसे पहले ऐश्‍वर्या राय अक्‍टूबर 2008 में वोग की पहली सालगिरह पर मैग्‍जिन की कवर गर्ल बनीं थीं. इसके बाद जुलाई 2010 के वोग के अंक में अभिषेक बच्‍च्‍न और ऐश्‍वर्या राय साथ नजर आए. 2011 के फरवरी अंक में ऐश्‍वर्या राय ने फिर से वोग मैग्‍जिन की कवर पर अपना जल्‍वा बिखेरा था.
फिलहाल मार्च 2015 के अंक में एकबार फिर से ऐश वोग मैग्जिन के कवर पेज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola