ePaper

अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर मुकदमा

Updated at : 18 Feb 2015 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर मुकदमा

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर एक स्टाइलिस्ट मैनेजमेंट कंपनी ने सेवाएं लेने के एवज में भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि लिंडसे ने धोखाधड़ी की है. टीएमजेड की खबर के अनुसार, एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट्स मैनेजमेंट इंक कंपनी का दावा है कि लिंडसे ने धोखाधडी की, […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर एक स्टाइलिस्ट मैनेजमेंट कंपनी ने सेवाएं लेने के एवज में भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि लिंडसे ने धोखाधड़ी की है.

टीएमजेड की खबर के अनुसार, एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट्स मैनेजमेंट इंक कंपनी का दावा है कि लिंडसे ने धोखाधडी की, सेवा लेने के बदले में भुगतान नहीं किया और करार का उल्लंघन किया.

कंपनी का कहना है कि जब लोहान जनवरी 2014 में सनडान्स फिल्म महोत्सव में गई थीं तब उसने उनके लिए एक हेयरस्टाइलिस्ट और एक मेकअप आर्टिस्ट को बुक किया था.

लोहान ने घोषणा की थी कि वह ‘इनकन्सीवेबल’ फिल्म में अभिनय करेंगी. बहरहाल, यह फिल्म किसी कारणवश शुरु नहीं हो पाई और लोहान ने हेयरस्टाइलिस्ट तथा मेकअप आर्टिस्ट की सेवाएं लेने के एवज में भुगतान नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola