बिगबॉस के सेट पर मना गौतम का बर्थडे

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस पर गौतम गुलाटी का बर्थडे उनके लिए हमेशा यादगार हो सकता है. बर्थ डे के दिन बिगबॉस के घर में कोई भी सेलिब्रेसन ना होते देखकर गौतम कुछ समय के लिए जरूर निराश नजर आए लेकिन उसके बाद बिग बॉस के तरफ से भेजे गए सरप्राइज केक को देखकर तो […]
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस पर गौतम गुलाटी का बर्थडे उनके लिए हमेशा यादगार हो सकता है. बर्थ डे के दिन बिगबॉस के घर में कोई भी सेलिब्रेसन ना होते देखकर गौतम कुछ समय के लिए जरूर निराश नजर आए लेकिन उसके बाद बिग बॉस के तरफ से भेजे गए सरप्राइज केक को देखकर तो उनका चेहरा जैसे खिल गया.
शो में डियांड्रा और गौतम की दोस्ती के काफी चर्चे हो रहे हैं. सोनाली और अलि के बाद अब गौतम और डियंड्रा पर सबकी नजरें हैं. डियांड्रा जैसे ही बर्थडे केक लेकर घर में आयीं, घर के सारे लोग खुशी से कूद पडे. सभी ने गौतम के लिए हैप्पी बर्थडे सांग गाया. बर्थडे सेलिब्रेसन उस वक्त और मजेदार हो गया जब गौतम का फेवरिट ट्रैक ‘उर्वशी’ बैकग्राउंड में बजाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










