ePaper

''केबीसी'' में देखें फातिमा नौ साल की उम्र में कैसे पहुंच गई वेश्यालय

Updated at : 21 Aug 2014 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
''केबीसी'' में देखें फातिमा नौ साल की उम्र में कैसे पहुंच गई वेश्यालय

कोलकाता:महानायक अमिताभ बच्चन के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में यूं तो बहुत से बेसहारा लोगों को चांस दिया जाता है लेकिन गुरुवार को प्रसारित होन वाले शो में लोगों की आंखे नम हो गई. इस शो में शादी के नाम पर नौ वर्ष की उम्र में तस्करी की शिकार हो चुकी एक बहादुर लड़की […]

विज्ञापन

कोलकाता:महानायक अमिताभ बच्चन के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में यूं तो बहुत से बेसहारा लोगों को चांस दिया जाता है लेकिन गुरुवार को प्रसारित होन वाले शो में लोगों की आंखे नम हो गई. इस शो में शादी के नाम पर नौ वर्ष की उम्र में तस्करी की शिकार हो चुकी एक बहादुर लड़की ने जब शो पर अपनी कहानी बयां की तो बिग बी भी हैरान रह गये. गुरुवार के शो में फातिमा खातून की संघर्ष भरी कहानी का वर्णन किया जायेगा.

शो में अपने फिल्म का मर्दानी का प्रमोशन करने पहुंची अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी फातिमा की जमकर सराहना की. मर्दानी बच्चों की तस्करी पर आधारित आगामी फिल्म है. शो में ‘मर्दानी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली रानी मुखर्जी भी फातिमा के साथ मौजूद रहेंगी. तस्करी विरोधी अभियान शुरू करने वाली फातिमा खातून ने बताया, रानी मुखर्जी के साथ हॉट सीट पर बैठना मेरे लिए बहुत गर्व करने वाला क्षण था.

उन्होंने मुझसे कहा कि उनकी फिल्म मेरे जीवन से मिलती है. मैं मेडल और रानी मुखर्जी और अमिताभजी द्वारा खड़े होकर दिये गये सम्मान से अभिभूत हूं. 28 वर्षीय महिला ने कहा, शो पर बताया जायेगा कि शादी के बाद किस तरह से मैं वेश्यालय जा पहुंची और उस संस्थान के खिलाफ लड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola