15 लाख की वसूली मामले में अदाकारा सारा गिरफ्तार

Updated at : 02 Dec 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
15 लाख की वसूली मामले में अदाकारा सारा गिरफ्तार

पुणे : मराठी अदाकारा सारा श्रवण को 15 लाख रुपये के वसूली मामले में पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है. सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जाना जाता है. उनकी गिरफ्तारी के साथ मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उदयीमान अभिनेता सुभाष यादव […]

विज्ञापन

पुणे : मराठी अदाकारा सारा श्रवण को 15 लाख रुपये के वसूली मामले में पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है. सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जाना जाता है. उनकी गिरफ्तारी के साथ मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उदयीमान अभिनेता सुभाष यादव के खिलाफ सह कलाकार ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था.

यादव ने बाद में पुलिस के समक्ष दावा किया कि उसे एक वीडियो के संबंध में 15 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. यादव के माफी मांगने वाला एक वीडियो बना लिया गया था.

उन्होंने कहा, ‘महिला अदाकार द्वारा दर्ज कराए गए छेड़खानी के मामले में एक आरोपी बिचौलिए का काम कर रहा था. यादव के उसकी हरकतों के लिए माफी मांगने वाला एक वीडियो तैयार किया गया. आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले में यादव से 15 लाख रुपये मांगे थे.”

हालांकि, श्रवण ने वीडियो को लीक कर दिया जिसके बाद यादव ने पुलिस से संपर्क किया और वसूली का एक मामला दर्ज कराया. उन्होंने कहा, ‘सारा श्रवण उर्फ सारा सोनवणे की अग्रिम जमानत याचिका पुणे अदालत में खारिज होने के बाद शनिवार को मुंबई में लोअर परेल से उन्हें गिरफ्तार किया गया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola