निखिल आडवाणी के जासूसी थ्रिलर में नजर आएंगे ऋतिक, 80 के दशक पर आधारित होगी फिल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 9:29 AM
मुंबई: कबीर सिंह को बॉक्स ऑफिस पर मिली बड़ी सफलता के बाद अभिनेता शाहिद कपूर को निखिल आडवाणी की अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन बात नहीं बन पाई. कहा जा रहा है कि शाहिद को फिल्म की कहानी पंसद आई लेकिन कबीर सिंह की सफलता के बाद उन्होंने अपना पारिश्रमिक बढ़ा […]
मुंबई: कबीर सिंह को बॉक्स ऑफिस पर मिली बड़ी सफलता के बाद अभिनेता शाहिद कपूर को निखिल आडवाणी की अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन बात नहीं बन पाई. कहा जा रहा है कि शाहिद को फिल्म की कहानी पंसद आई लेकिन कबीर सिंह की सफलता के बाद उन्होंने अपना पारिश्रमिक बढ़ा लिया है. शायद यही कारण रहा कि शाहिद कपूर ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया.
80 के दशक का जासूसी थ्रिलर होगी फिल्म
बाद में इसी फिल्म के लिए निखिल आडवाणी ने कृश फेम अभिनेता ऋतिक रोशन को अप्रोच किया. कहा जा रहा है कि निखिल की ये फिल्म 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित जासूसी थ्रिलर होगी. कहा जा रहा है कि ऋतिक के लिए ये सब्जेक्ट इंस्ट्रेस्टिंग होगा क्योंकि अपने करियर में उन्होंने अब तक ऐसी भूमिका नहीं निभाई है. कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन के लिए 80 के दशक वाला जासूसी थ्रिलर नया अनुभव होगा.
फराह की अगली फिल्म में दिखेंगे ऋतिक
हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक फिल्म के बारे में कोई फैसला लेने में समय लगा रहे हैं. इसके पीछे कई कारण हैं. पहला तो ये कि उन्होंने कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान की फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए हां बोल दिया है. इसी बीज उन्होंने आनंद राय आनंद की उस फिल्म को भी ना बोल दिया जिसमें उनके अपोजिट सारा अली खान थीं. इस बीच ऋतिक के पिता राकेश रोशन कृष-4 पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं.
अब देखना होगा कि ऋतिक, निखिल की फिल्म साइन करते हैं या नहीं. अगर वो ना बोलते हैं तो फिर निखिल किसी और अभिनेता की तलाश करेंगे. कहा जा रहा है कि एक्शन-थ्रिलर, वॉर की सफलता के बाद ऋतिक रोशन ज्यादा से ज्यादा व्यवसायिक फिल्में करना चाहते हैं ताकि उनकी सफलता का ग्राफ ऊंचा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










