अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने पटना के आपदा पीड़ितों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 12:42 PM
पटना : मिस जम्मू रहीं अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने बुधवार को राजधानी पटना में बीते दिनों आई आपदा से पीड़ितों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. उन्होंने पटना के राजेंद्र नगर स्थित वैशाली गोलंबर पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया ताकि वे जलजमाव के बाद डेंगू – मलेरिया के मच्छरों से […]
पटना : मिस जम्मू रहीं अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने बुधवार को राजधानी पटना में बीते दिनों आई आपदा से पीड़ितों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. उन्होंने पटना के राजेंद्र नगर स्थित वैशाली गोलंबर पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया ताकि वे जलजमाव के बाद डेंगू – मलेरिया के मच्छरों से खुद को बचा सकें ताकि वे बीमार न हों. अनारा ने अपनी संस्था ए जी फाउंडेशन के तहत करीब सैकड़ों लोगों को मच्छरदानी का वितरण किया और आगे भी जरूरत मंद लोगों की सहायता करने की बात कही.
इस दौरान अनारा ने बताया कि,’ हम टीवी और न्यूज पेपर में पटना की हालत देख रहे थे. हमें काफी दुख हुआ कि इतना बड़ा शहर महज दो दिन की बारिश में कैसे डूब गया. मैं वहां से कुछ कर नहीं पा रही थी लेकिन तब भी मैंने पेटीएम से मदद भेजी थी. लेकिन फिर भी मन विचलित था.’
उन्होंने कहा,’ बाद में मुझे पता चला कि जलजमाव खत्म होने के बाद जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. खास कर डेंगू और मलेरिया के केस बहुत ज्यादा आ रहे हैं. तो मुझे लगा कि लोगों को इससे बचाने के लिए मच्छरदानी का वितरण करना चाहिए. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पटना के मार्केट में मच्छरदानी नहीं मिली तब उन्होंने इसे ऑर्डर देकर बनवाया.
अनारा ने कहा कि,’ इस संकट के लिए जिम्मेवारी कहीं न कहीं सरकार की ही बनती है. ऐसा तो है नहीं कि शहर बहुत निचले स्तर पर है. ड्रेनज सिस्टम ठीक नहीं है. हर साल पटना में पानी यूं भर जाता है। पिछले साल यहां जलजमाव हुआ था तब लेकिन कम हुआ था. इस बार यह ज्यादा हुआ तो जिम्मेवार लोगों को इसे गंभीरता से लेकर ड्रेनज सिस्टम में सुधार करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि, जब हमारे लोग मुसीबत में हों तो मुझे सुकून कैसे मिल सकता था. इसलिए मैं मुंबई से यहां कर लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










