ए आर रहमान प्रोडक्शन की फिल्म ‘99 सांग्स'' बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित

मुंबई : फिल्म ‘99 सांग्स’ का प्रदर्शन बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 (बीआईएफएफ) में होगा. यह आस्कर पुरस्कार सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान की एक लेखक और निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है. संगीत निदेशक ने यह सूचना ट्विटर पर साझा की. रहमान ने ट्वीट किया, ‘यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही […]
मुंबई : फिल्म ‘99 सांग्स’ का प्रदर्शन बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 (बीआईएफएफ) में होगा. यह आस्कर पुरस्कार सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान की एक लेखक और निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है. संगीत निदेशक ने यह सूचना ट्विटर पर साझा की.
रहमान ने ट्वीट किया, ‘यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, विश्वेश द्वारा निर्देशित एवं इहान भट अभिनीत, ‘99 सांग्स’ का प्रदर्शन बुसान फिल्म महोत्सव में नौ अक्टूबर को होगा. वाई एम मूवीज, जियो स्टूडियो, जियो सिनेमा, आइडियल इंटरटेंमेंट को धन्यवाद, हैशटैग बीआईएफएफ2019 हैशटैग 99सांग्सदमूवी.’
‘99सांग्स’ फिल्म का निर्देशन विश्वेश कृष्णमूर्ति ने किया है. यह एक संघर्षशील गायक की कहानी है जो एक सफल संगीतकार बनना चाहता है. इसमें इहान भट, एडिल्जी वर्गीज और तेनजिन दल्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके साथ ही लीजा रे, मनीषा कोइराला, रंजीत बारोट और राहुल राम सहायक कलाकार की भूमिका में हैं.
बीआईएफएफ में प्रदर्शित होने वाली अन्य फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा जोनास और फरहान अख्तर अभिनीत ‘द स्काई पिंक’, विनीत कुमार की ‘आधार’, अलंकृता श्रीवास्तव की ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’, तनिष्ठा चटर्जी की ‘रोम रोम में’ और गीतांजलि राव की एनिमेशन फिल्म ‘बाम्बे रोज’ शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




