Kabir Singh की 'बंदी' कियारा ने करियर की पहली हिट पर शेयर की फीलिंग्स, तो शाहिद ने यूं किया Reply
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2019 6:39 PM
मुंबई : फिल्म ‘कबीर सिंह’ की जबरदस्त सफलता से उत्साहित अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इसके लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और सह-कलाकार शाहिद कपूर को धन्यवाद देते हुए उनके जुनून और तत्परता की प्रशंसा की. कियारा ने एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट में कबीर और प्रीति की प्रेम कहानी में विश्वास के लिए फिल्म की टीम […]
मुंबई : फिल्म ‘कबीर सिंह’ की जबरदस्त सफलता से उत्साहित अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इसके लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और सह-कलाकार शाहिद कपूर को धन्यवाद देते हुए उनके जुनून और तत्परता की प्रशंसा की. कियारा ने एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट में कबीर और प्रीति की प्रेम कहानी में विश्वास के लिए फिल्म की टीम और दर्शकों का भी शुक्रिया अदा दिया.
कियारा ने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा कि एक साल पहले मैंने शर्मीली, शांत और मेरे स्वाभाव के बिल्कुल विपरीत प्रीति की भूमिका में ढलना शुरू किया, जिसके भीतर छिपी ताकत, तत्परता, प्रेम और जुनून को देख न चाहते हुए भी मैं इस प्रेम कहानी में खो गई, जिसे आप लोगों ने भी महसूस किया होगा.
https://www.instagram.com/p/B0KwOCDn2MI/
कियारा ने कहा वह शाहिद के साथ काम करने का मौका पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं. शाहिद ने इस फिल्म में कबीर सिंह की भूमिका निभाई है. उन्होंने लिखा, कबीर उर्फ शाहिद कपूर, मेरे सह-कलाकार. जिन्होंने इस कहानी को पूरी तरह से वास्तविक और विश्वसनीय बनाया. आपके साथ काम के लम्हों को याद करती हूं.
इस खास फिल्म में आपके साथ काम करने से ज्यादा भाग्यशाली कुछ नहीं हो सकता. कियारा ने निर्देशक संदीप की भी प्रशंसा की. उन्होंने लिखा कि फिल्मों के प्रति उनका जुनून, पागलपन और ईमानदारी. हमें ऐसी भूमिकाएं निभाने का मौका देती हैं जिनमें कुछ खामियां हों और जो वास्तविक हों. आप इनमें खो जाते हैं और इन्हें महसूस किये बिना नहीं रह पाते.
कियारा के इस लंबे-चौड़े पोस्ट पर फिल्म ‘कबीर सिंह’ में उनके को-स्टार शाहिद कपूर ने भी मजेदार कमेंट कर डाला. शाहिद ने लिखा- इस अवार्ड विनिंग स्पीच के लिए भी तो एक अवार्ड बनता है.
गौरतलब है कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिये हैं. इसी के साथ कबीर सिंह इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने यह पड़ाव रिलीज के 22वें दिन ही पा लेने का भी रिकॉर्ड बना लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










