झारखंड की तान्‍या सिन्‍हा बनीं मिस क्‍वीन ऑफ इंडिया 2019, रांची एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत

Updated at : 12 Jun 2019 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की तान्‍या सिन्‍हा बनीं मिस क्‍वीन ऑफ इंडिया 2019, रांची एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत

रांची : झारखंड के बोकारो जिले की रहनेवाली तान्या सिन्हा मॉ़डलिंग के क्षेत्र में परचम लहराया है. वह मिस क्‍वीन ऑफ इंडिया 2019 बनी हैं. तान्‍या बुधवार को राजधानी रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय कला मंच आभाविप के सदस्‍यों द्वारा उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. इस मौके पर तान्या सिन्हा ने कहा, झारखंड में […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के बोकारो जिले की रहनेवाली तान्या सिन्हा मॉ़डलिंग के क्षेत्र में परचम लहराया है. वह मिस क्‍वीन ऑफ इंडिया 2019 बनी हैं. तान्‍या बुधवार को राजधानी रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय कला मंच आभाविप के सदस्‍यों द्वारा उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया.

इस मौके पर तान्या सिन्हा ने कहा, झारखंड में जन्म लेना मेरा सौभाग्य है. झारखण्ड की संस्कृति एवं विरासत ही मुझे इस काबिल बनाने में अहम भूमिका निभाई है. मन्नपपुरम मिस क्‍वीन ऑफ इंडिया जितने के बाद तान्या अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत प्रतिनिधित्व करेंगी.

कोच्चि साज अर्थ रिसोर्ट में आयोजित प्रतियोगिता में तान्या ने झारखण्ड का प्रतिनिधित्व कर केरल की निकिता थॉमस और दिल्ली की समीक्षा सिंह को पछाड़ा, जो फर्स्ट रनर और सेकंड रनर रही.

तान्या सिन्‍हा ने डीएवी गांधीनगर स्‍कूल के अलावा बोकारो के डीएवी स्‍कूल से भी पढ़ाई की है. इसके बाद उन्‍होंने जेवीएम श्‍यामली स्‍कूल से 12वीं की पढ़ाई की. अपनी जीवन मे मॉडलिंग को सर्वाधिक महत्व देने वाली तान्या ने चेन्‍नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया.

तान्या का पूरा परिवार बोकारो में रहता है. माँ नीलकमल सिन्हा डीपीएस चास की प्राचार्या है, जबकि पिता डॉ संजय कुमार सिन्हा लो मार्टिनियर स्कूल पटना के प्राचार्य है. झारखण्ड की बेटी तान्या की जीत पूरे राज्य के लिये गर्व की बात है.

रांची एयरपोर्ट पर तान्‍या सिन्‍हा के स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,अनुकूल राज,कृष्णा प्रशाद,समाजसेवी अनुज वर्मा ,गोविंदा झा,डॉ सौम्या,अमित कुमार साहू, आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola